Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: 4 टीमें को सेमीफाइनल में पहुंचने का दम रखती हैं 

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप का 10वां सीजन भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जा रहा है। 20 फरवरी को 20 टीमों के बीच खेले जा रहे टूर्नामेंट का ग्रुप चरण समाप्त हो चुका है। लीग स्टेज समाप्त होने के बाद कुल 8 टीमों ने सुपर 8 राउंड के लिए क्वालिफाई किया है। ऑस्ट्रेलिया का ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाना, सबसे बड़ा चर्चा का विषय रहा।

भारत और श्रीलंका के अलावा साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड ने सुपर 8 में जगह बनाई। हालांकि, इन 8 टीमों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली 4 टीमें ही सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। मौजूदा भारतीय टीम को देखकर कर लग रहा है कि वह आसानी से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी। खैर, आइए जानते हैं बाकी 3 टीमों के बारे में जो सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं:

1. न्यूजीलैंड (NZ)

जारी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड प्रबल दावेदारों में से एक है। पिछले कुछ सालों में कीवी टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया है। मिचेल सेंटनर की अगुवाई में टीम ने अब तक शानदार खेल दिखाया है।

ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड ने कनाडा, यूएई और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी। हालांकि, उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र हार का सामना करना पड़ा था। चूंकि न्यूजीलैंड के सभी मैच श्रीलंका में ही हैं, और स्लो पर पिच पर कीवियों का प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा है। इस हिसाब से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में आसानी से जगह बना सकती है।

2. श्रीलंका (SL)

जारी टी20 वर्ल्ड कप की सह-मेजबान श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में प्रदर्शन से निराश किया है। ग्रुप स्टेज में श्रीलंका को अपने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इससे पहले उसने ऑस्ट्रेलिया, ओमान व आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल करते हुए सुपर 8 का टिकट कटा लिया था।

दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंका अपनी पुरानी शान को दोहराने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने 2014 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता था। घरेलू मैदान पर खेलने से उन्हें अतिरिक्त लाभ मिलेगा और दर्शकों का समर्थन उनके आत्मविश्वास को और बढ़ा सकता है। संतुलित टीम और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ, श्रीलंका के सेमीफाइनल में पहुंचने की प्रबल संभावना है।

1. वेस्टइंडीज (WI)

जब खेल के बड़े फाॅर्मेट की बात आती है, तो वेस्टइंडीज का प्रदर्शन हालिया समय में कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि, टी20 फाॅर्मेट वेस्टइंडीज टीम के लिए ऐसा फाॅर्मेट रहा है, जिसमें वे अपने विरोधियों पर हावी रहे हैं। सुपर 8 से पहले वह अपने ग्रुप में अजेय रहे थे।

दो बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्टेज में स्काॅटलैंड, इंग्लैंड, नेपाल और इटली के खिलाफ आसान जीत दर्ज करते हुए सुपर 8 का टिकट कटाया था। अगर वे निडर क्रिकेट खेलना जारी रखते हैं, तो वे न केवल सेमीफाइनल तक पहुंच सकते हैं बल्कि टी20 वर्ल्ड कप को तीन बार जीतने वाली पहली टीम भी बन सकते हैं।

আরো ताजा खबर

ENG vs NZ 2026: स्लो ओवर-रेट पर ICC ने लगाई इंग्लिश टीम को फटकार; WTC पॉइंट्स टेबल में काटे गए 12 अंक

ENG vs NZ 2026: England fined and docked 12 WTC points for slow over rate in second Test (image via getty) रविवार (21 जून) को द ओवल में न्यूजीलैंड के...

‘वह रन बना रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें नहीं चुना गया’ यशस्वी जायसवाल को लेकर आखिर किसने दिया ऐसा बयान

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे मैच में शानदार शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे...

हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक कारनामा, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा, बनी दुनिया की पहली क्रिकेटर

Harmanpreet Kaur (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। बता दें वह पुरुष और...

Women’s T20 WC 2026: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद फंसी टीम इंडिया, जाने सेमीफाइनल का पूरा समीकरण

India Women’s T20 World Cup semifinal qualification scenarios (image via getty) भारत को महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार (21 जून) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका...