Skip to main content

ताजा खबर

ICC ने सितंबर महीने की महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ के नॉमिनी का किया ऐलान, इन तीन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत

ICC Awards 2023. (Image Source: ICC)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आज यानी 7 अक्टूबर को आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ ‘सितंबर’ के नॉमिनी की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में इंग्लैंड की अनुभवी बल्लेबाज, आयरलैंड की युवा खिलाड़ी और UAE की घातक ऑलराउंडर शामिल है।

बता दें कि, इंग्लैंड की अनुभवी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट, आयरलैंड की युवा खिलाड़ी एमी मैगुइर और UAE की बेहतरीन ऑलराउंडर ईशा ओझा को शामिल किया गया है।

टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड)

LEICESTER, ENGLAND – JULY 13: Tammy Beaumont of England Women bats during the 3rd ODI: ICC Women’s Championship between England Women and New Zealand Women at Grace Road on July 13, 2018 in Leicester, England. (Photo by Tony Marshall/Getty Images)

इस अनुभवी बल्लेबाज ने सितंबर महीने में इंग्लैंड की ओर से शानदार बल्लेबाजी की थी। टैमी ब्यूमोंट ने आयरलैंड दौरे में तीन मैच की वनडे सीरीज में 106 के औसत से 212 रन बनाए थे। उनकी इसी बेहतरीन बल्लेबाजी की वजह से इंग्लैंड ने तीन मैच की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था।

यही नहीं टैमी ब्यूमोंट ने दो मैच की टी20 सीरीज में 67 रन बनाए थे। आयरलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टैमी ब्यूमोंट ने 139 गेंदों में 150 रन जड़े थे जिसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला था और इंग्लैंड ने जीत भी दर्ज की थी।

एमी मैगुइर (आयरलैंड)

Aimee Maguire (Pic Source-X)

आयरलैंड की युवा खिलाड़ी एमी मैगुइर ने इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज में अच्छी गेंदबाजी करते हुए 5 मैच में कुल 12 विकेट झटके थे। उनकी गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी।

बता दें कि, एमी मैगुइर ने बेलफास्ट में खेले गए तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 19 रन देकर 5 विकेट झटके थे और प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी अपने नाम किया था। यही नहीं उनकी इस घातक गेंदबाजी की वजह से आयरलैंड ने इंग्लैंड को मात दी थी।

दो मैच की टी20 सीरीज में उन्होंने कुल 5 विकेट झटके थे और इंग्लैंड के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया था।

ईशा ओझा (UAE)

Esha Oza (Pic Source-X)

UAE की बेहतरीन ऑलराउंडर ईशा ओझा के लिए सितंबर का महीना शानदार रहा था। उन्होंने नामीबिया और जिंबाब्वे के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ईशा ओझा ने जिंबाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी जिसकी वजह से UAE ने इस मैच को 5 विकेट रहते अपने नाम किया था।

यही नहीं UAE की घातक ऑलराउंडर ने नामीबिया के खिलाफ 42 रन बनाए थे और तीन विकेट भी झटके थे। उन्होंने इस त्रिकोणीय सीरीज में 34 के ऊपर के औसत से 209 रन बनाए थे जबकि 14.50 के औसत से 8 विकेट झटके थे।

আরো ताजा खबर

21 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के...

IPL 2026: KKR की 4 विकेट से रोमांचक जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, KKR vs MI: Stats Review (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मई को ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 के 65वें मैच में मुंबई इंडियंस को चार...

IPL 2026: लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया

KKR vs MI (Image Credit- Twitter ) कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का 65वां मैच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले...

KKR vs MI, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम मुंबई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs MI: top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 के 65वें मैच में, कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। 148...