Skip to main content

ताजा खबर

Harshit Rana के वनडे डेब्यू से काफी खुश हैं Siraj, इंस्टा पोस्ट पर आया एक कमेंट है इस बात का सबूत

Harshit Rana के वनडे डेब्यू से काफी खुश हैं Siraj, इंस्टा पोस्ट पर आया एक कमेंट है इस बात का सबूत

Harshit Rana And Siraj (Image Credit- Instagram)

6 फरवरी 2025 की तारीख Harshit Rana अपने जीवन में हमेशा याद रखेंगे, जहां इस तारीख को इस गेंदबाज ने टीम इंडिया से अपना वनडे डेब्यू किया है। साथ ही डेब्यू मैच में राणा ने इंग्लिश टीम को दिन में तारे दिखाने का काम किया, वहीं मैच के बाद इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर अपनी भावना भी शेयर की।

डेब्यू के बाद Harshit Rana ने बताई दिल की बात

वहीं वनडे डेब्यू के बाद Harshit Rana हद से ज्यादा खुश थे, ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर मैच की कुछ तस्वीरें खास पोस्ट के जरिए शेयर की। जिसमें डेब्यू कैप लेने से लेकर विकेट लेने की तस्वीरें शामिल थी, साथ ही उन्होंने काफी लंबा कैप्शन भी लिखा। राणा ने लिखा- जब मैंने वनडे में पहली बार भारतीय जर्सी पहनी तो मैं भावनाओं से अभिभूत हो गया। साथ ही जीत में अहम योगदान भी दिया,  इससे बेहतर शुरूआत की उम्मीद नहीं की जा सकती।

Harshit Rana के डेब्यू से खुश हैं सिराज

*Harshit Rana के पोस्ट पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने किया कमेंट।
*सिराज ने दिल वाला इमोजी बनाकर लिखा-बधाई हो भाई, ऐसे ही आगे बढ़ते रहो।
*चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे सीरीज के लिए सिराज नहीं हैं टीम का हिस्सा।
*वहीं तेज गेंदबाज के इस कमेंट पर आ चुके हैं अभी तक कई हजारों लाइक्स।

सिराज ने Harshit Rana के इस पोस्ट किया कमेंट

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RANA (@harshit_rana_06)

A post shared by RANA (@harshit_rana_06)

किस ने दी थी राणा को वनडे डेब्यू कैप?

हर्षित राणा ने वनडे डेब्यू मैच में 3 विकेट अपने नाम किए थे, वहीं उनको वनडे डेब्यू कैप मोहम्मद शमी ने दी थी और इस दौरान शमी ने राणा को एक खास बात बोली थी। शमी ने कहा था कि-हर्षित यहां तक आने के लिए जो तुमने मेहनत की है, वो ड्रीम आज तुम्हारा पूरा हो रहा है और तुम्हारे परिवार के लिए आज बड़ा दिन है। आगे शमी ने कहा था कि- दुआ है तुम्हें बहुत सारी विकेट मिले, देश के लिए लंबे समय तक खेले और कमाल का प्रदर्शन करो।

एक नजर डालते हैं टीम के इस वीडियो पर भी

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...