Skip to main content

ताजा खबर

Happy Birthday Dhanashree Verma: अपने प्यार को खास अंदाज में दी युजवेंद्र चहल ने जन्मदिन की शुभकामनाएं, देखें फोटोज

Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma (Image Credit- Instagram)

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी और फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) आज 27 सितंबर को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। तो वहीं इस खास मौके पर चहल अपनी पत्नी को खास अंदाज में बर्थडे विश करते हुए नजर आए हैं।

धनश्री के जिंदगी के खास दिन पर, क्रिकेटर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी हैं। बता दें कि चहल ने आज धनश्री के जन्मदिन के दिन अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज पोस्ट की है। इन फोटोज में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। तो वहीं इन फोटोज पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

इन फोटोज को शेयर करते हुए चहल ने कैप्शन में लिखा- एक और साल पुराना, एक और साल और भी शानदार! जन्मदिन मुबारक हो प्यार (Another year older, another year more fabulous! Happy Birthday, love.)

देखें युजवेंद्र चहल द्वारा शेयर की गई ये फोटोज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

 

दूसरी ओर, आपको युजवेंद्र चहल के बारे में जानकारी दें, तो वे इन दिनों काउंटी चैंपियनशिप में नाॅर्थम्टनशायर के लिए खेलते हुए नजर आए थे। यहां उन्होंने टीम के लिए खेले गए चार मैचों में 21.10 की शानदार औसत और 3.35 की मामूली इकाॅनमी से कुल 19 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान चहल ने दो बार 5 विकेट हाॅल भी अपने नाम किया था।

काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं चहल

बता दें कि 34 वर्षीय युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 13 अगस्त, 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। टी20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता भारतीय टीम का वह हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

चहल ने भारत के लिए 72 वनडे और 80 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 121 और 96 विकेट लिए हैं। इसके अलावा चहल ने 160 आईपीएल मैचों में 205 विकेट लिए हैं और वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

আরো ताजा खबर

CWC 2027 की तैयारियों के तहत मई 2027 में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम

England to Host Pakistan for 5-Match ODI Series in May 2027 (image via X) पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली है, जहां वह पांच मैचों...

SM Trends: 23 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अगले साल होने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का फुल क्रिकेट शेड्यूल सामने आ गया है। अगले साल एशेज सीरीज...

नीट पेपर लीग विरोध प्रदर्शन पर शिखर धवन की प्रतिक्रिया आई सामने, युवाओं से की खास अपील 

Shikhar Dhawan (Image Credit- Twitter X) देश भर में जारी नीट पेपर लीग विरोध प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व सलामी बल्लेबाज...

“IPL कॉन्ट्रैक्ट का अनादर कैसे कर सकते हैं?” – जैकब बेथल को लेकर एलिस्टर कुक से भिड़े दिनेश कार्तिक और मो बोबाट

Dinesh Karthik and Alastair Cook Clash Over Jacob Bethell’s IPL Contract and England Duty (image via Stick to Cricket/X) इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैकब बेथल के इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने...