Skip to main content

ताजा खबर

Fab 4 में विराट कोहली का हुआ बुरा हाल, चार पहले तक था एकतरफा राज, लेकिन अब……

Fab 4 में विराट कोहली का हुआ बुरा हाल, चार पहले तक था एकतरफा राज, लेकिन अब……

Virat Kohli (Photo Source: X)

भारत के विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और इंग्लैंड के जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में लगभग एक ही समय पर डेब्यू किया था। वे एक समय पर अपनी-अपनी टीमों के कप्तान भी थे, लेकिन अब सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं। इन चारों खिलाड़ियों की गिनती फैब 4 में होती है, क्योंकि ये एक तरह के खिलाड़ी हैं और एक जैसी क्रिकेट खेलने के लिए जाने जाते हैं।

इस बीच आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि एक समय ऐसा था, जब विराट कोहली का फैब 4 पर एकतरफा राज था। दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली एक समय पर टेस्ट क्रिकेट में फैब 4 में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज थे, लेकिन इस वक्त विराट कोहली इन चारों में सबसे पीछे हो गए हैं।

पिछले चार साल में विराट कोहली के बल्ले से निकले हैं सिर्फ 3 शतक

आपको बता दें कि, एक जनवरी 2021 की करें तो उस समय विराट कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में 27 शतक थे, जबकि स्टीव स्मिथ 26 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर थे, तीसरे पायदान पर केन विलियमसन थे, जिन्होंने 23 शतक लगाए थे। वहीं, जो रूट महज 17 शतकों के साथ फैब 4 में सबसे आखिरी पायदान पर थे, लेकिन एक जनवरी 2025 से पहले कुछ आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

चार साल के बाद यानी आज की तारीख में अगर फैब 4 के सिर्फ शतकों की बात करें तो जो रूट की शतकों की संख्या डबल से भी ज्यादा हो गई है। वे अब 36 शतकों के साथ सबसे ऊपर चले गए हैं। फैब 4 में वे इस समय शतक लगाने के मामले में नंबर एक पर हैं। नंबर दो पर केन विलियमसन हैं। उन्होंने पिछले चार साल में 10 शतक जड़े हैं। वे अब 33 शतकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।

स्टीव स्मिथ के भी इतने ही शतक हैं, लेकिन उन्होंने पारियां ज्यादा खेली हैं। विराट कोहली पिछले चार साल में सिर्फ 3 ही शतक लगा पाए हैं और वे पहले से चौथे पायदान पर लुढ़क गए हैं। इस तरह वे इस फैब 4 की रेस में विराट कोहली बुरी तरह पिछड़ गए हैं।

আরো ताजा खबर

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...

‘स्क्वाड में 15 की जगह हों 17 खिलाड़ी’ – 2027 WC से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की ICC से मांग

Andrew McDonald Urges ICC to Increase Squad Sizes to 17 for 2027 World Cup (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से 2027 वनडे...