Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs PAK: जो रुट का वादा, जारी रहेगा ‘बैजबॉल’ का आक्रामक खेल; टेस्ट सीरीज में होंगे इंग्लैंड के कप्तान

ENG vs PAK: जो रुट का वादा, जारी रहेगा ‘बैजबॉल’ का आक्रामक खेल; टेस्ट सीरीज में होंगे इंग्लैंड के कप्तान

ENG vs PAK: Joe Root Retains ‘Bazball’ Philosophy for Second England Captaincy Tenure (image via getty)

टेस्ट कप्तान के तौर पर अपनी दूसरी पारी शुरू करते हुए, जो रूट (Joe Root) ने इंग्लैंड की आक्रामक और सकारात्मक टेस्ट क्रिकेट सोच को बनाए रखने के अपने इरादे को दोहराया है। बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने और ब्रेंडन मैकुलम के रेड-बॉल हेड कोच का पद छोड़ने के बाद, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने टीम में स्थिरता लाने और राष्ट्रीय टीम को एक नए दौर में ले जाने के लिए रूट पर भरोसा जताया है।

19 अगस्त से हेडिंग्ले में पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले रूट ने साफ किया कि इंग्लैंड पिछले कुछ सालों में बनी नींव को नहीं छोड़ेगा। 35 साल के रूट ने पूरी योजना को बदलने के बजाय, काम को जारी रखने और साथ ही रणनीति में जरूरत के हिसाब से बदलाव करने पर जोर दिया।

मुझे नहीं लगता कि हमें बहुत कुछ बदलने की जरूरत है: रूट

हेडिंग्ले में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सी’द इंडिपेंडेंट’ की रिपोर्ट के अनुसार, मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूट ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमें बहुत कुछ बदलने की जरूरत है। छोटी-छोटी चीजें ही बड़ा फर्क लाएंगी। बात सब कुछ बदलने की नहीं है, बल्कि उन अच्छी चीजों को बनाए रखने की है जो हम लंबे समय से करते आ रहे हैं वो चीजें जिन्हें बेन और बैज ने काफी समय तक तैयार किया है। मेरा मानना ​​है कि टेस्ट क्रिकेट खेलने का कोई एक ही तरीका नहीं होता। आपको हालात के हिसाब से ढलना और खेलना होता है। पांच दिनों तक खेल एक जैसा नहीं रहता; अलग-अलग चुनौतियां आती हैं और आपको खेल के उतार-चढ़ाव के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है।”

रूट ने इससे पहले 2017 से 2022 के बीच 64 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की थी और 27 जीत हासिल की थीं। अपनी वापसी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अलग-अलग कप्तानों के अंडर खेलने से उन्हें टीम को आगे ले जाने के लिए एक नया नजरिया और बहुत कीमती अनुभव मिला।

यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान को झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए बाबर आजम

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...