Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs IND 2026: विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट के बाद होगा वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन, हार्दिक लगभग बाहर

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के इंग्लैंड दौरे से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को टीम में वापसी से पहले फिटनेस क्लियरेंस हासिल करनी होगी। दोनों खिलाड़ी फिलहाल चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन, कोहली के फिटनेस टेस्ट के बाद ही बीसीसीआई भारत के इंग्लैंड दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेगा।

हार्दिक की चोट बनी बड़ी चिंता

रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या अभी तक अपनी क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। यह चोट उन्हें उस समय लगी थी जब वह पहले से मौजूद पीठ की समस्या से रिकवरी कर रहे थे। शुरुआत में उम्मीद थी कि हार्दिक तीन हफ्तों के भीतर फिट हो जाएंगे, लेकिन अब उनकी रिकवरी में और समय लग सकता है।

इसी वजह से उनके जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे पर खेलने की संभावना काफी कम बताई जा रही है। भारतीय टीम के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है, क्योंकि हार्दिक सीमित ओवरों की टीम के अहम सदस्य हैं।

कोहली की फिटनेस पर बीसीसीआई की नजर

दूसरी ओर, पूर्व कप्तान विराट कोहली भी हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं। उन्हें यह चोट आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान लगी थी। हालांकि, उस मैच में उन्होंने नाबाद 75 रन बनाकर अपनी टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार कोहली को इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उनकी रिकवरी पर लगातार नजर बनाए हुए है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि उन्हें बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट देना होगा या नहीं।

इंग्लैंड सीरीज और 2027 वनडे विश्व कप को देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन अपने प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। ऐसे में सभी की नजरें अब हार्दिक पांड्या और विराट कोहली की रिकवरी पर टिकी हुई हैं।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...