

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को इंग्लैंड ने पांच विकेट से हराया था। तो वहीं, अब जारी सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा।
दूसरी ओर, इस मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा। तो आइए आपको जायसवाल के इस खास रिकाॅर्ड के बारे में बताते हैं:
द्रविड़-सहवाग के इस रिकाॅर्ड को अपने नाम कर सकते हैं जायसवाल
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल भारत की ओर से सबसे कम पारियों में 2 हजार टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने संयुक्त रूप से टेस्ट क्रिकेट में दो हजार रन बनाने के लिए कुल 40 पारियों का इस्तेमाल किया। तो वहीं, बर्मिंघम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी जायसवाल के टेस्ट करियर की 39वीं पारी होने वाली है।
जायसवाल 20 टेस्ट मैचों की 38 पारियों में अभी तक 52.86 की कमाल की औसत से कुल 1903 रन बना चुके हैं। अगर वह दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 97 रन बना लेते हैं, तो वह भारत की ओर से सबसे कम पारियों में दो हजार टेस्ट रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं।
खैर, देखने लायक बात होगी कि बर्मिंघम टेस्ट मैच में जायसवाल का बल्ला कैसा चलता है। हालांकि, लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में जायसवाल ने 101 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी।
भारत की ओर से सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची
| खिलाड़ी | टीम | वेन्यू | साल | कुल पारी |
| राहुल द्रविड़ | न्यूजीलैंड | हैमिल्टन | 1999 | 40 |
| वीरेंद्र सहवाग | ऑस्ट्रेलिया | चेन्नई | 2001 | 40 |
| विजय हजारे | वेस्टइंडीज | पोर्ट ऑफ स्पेन | 1953 | 43 |
| गौतम गंभीर | न्यूजीलैंड | नेपियर | 2009 | 43 |
| सुनील गावस्कर | वेस्टइंडीज | पोर्ट ऑफ स्पेन | 1976 | 44 |
15 दिसंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IND vs SA: भारत ने तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
IND vs SA: धर्मशाला में वरुण चक्रवर्ती का जादू, T20I में 50 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय
जारी एशेज सीरीज के बीच ब्रेट ली का बड़ा दावा, कहा ‘मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण सबसे बेहतरीन’

