Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs AUS 4th ODI: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, चौथे वनडे मैच में 186 रनों से हराकर 2-2 से सीरीज की बराबर

ENG vs AUS 4th ODI: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, चौथे वनडे मैच में 186 रनों से हराकर 2-2 से सीरीज की बराबर

ENG VS AUS 4th ODI (Source X)

ENG vs AUS 4th ODI Match Highlights: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसके 4 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इन 4 वनडे मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैच जीते तो वहीं, इंग्लैंड ने तीसरा और चौथा वनडे मैच अपने नाम किया।

इंग्लैंड नेऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश के कारण 39 ओवर कम किए गए मैच में बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम 24.4 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड ने 186 रनों से मुकाबला जीत लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती 2 वनडे मुकाबले जीते थे, जिसके बाद इंग्लैंड की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए लगातार 2 मैच जीते और फिलहाल सीरीज 2-2 की बराबरी पर मौजूद हैं। दोनों टीमों के बीच 5वां और निर्णायक मुकाबला 29 सितंबर को खेला जाएगा।

यह चौथा मुकाबला इंग्लैंड के लिए करो या मरो मुकाबले जैसा था, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की एक जीत उन्हें सीरीज में बढ़त लेने में मदद करती और आसानी से वह सीरीज पर कब्जा कर लेते। हालांकि, इंग्लैंड ने कमाल की लड़ाई लड़ी।

इंग्लैंड की पारी 

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक के अर्धशतक (58 गेंदों पर 87 रन), बेन डकेट (62 गेंदों पर 63 रन) और लियाम लिविंगस्टन के अर्धशतक (27 गेंदों पर 62* रन) की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 312 रनों का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया था।

ऑस्ट्रेलिया की पारी 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ ट्रेविस हेड-मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। जिसमें मिचेल मार्श ने 28 और ट्रेविस हेड ने 34 रनों का योगदान दिया था।  उसके बाद एलेक्स कैरी (13) और शॉन एबॉट (10) ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। स्टीव स्मिथ (5), जोश इंग्लिस (8), मार्नस लाबुशेन (4) और ग्लेन मैक्सवेल (2) फ्लॉप रहे। इंग्लैंड के लिए मैथ्यू पॉट्स ने चार, ब्रायडेन कैर्स ने तीन और जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट लिए।

আরো ताजा खबर

“IPL कॉन्ट्रैक्ट का अनादर कैसे कर सकते हैं?” – जैकब बेथल को लेकर एलिस्टर कुक से भिड़े दिनेश कार्तिक और मो बोबाट

Dinesh Karthik and Alastair Cook Clash Over Jacob Bethell’s IPL Contract and England Duty (image via Stick to Cricket/X) इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैकब बेथल के इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने...

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका! इबादत हुसैन दौरे से बाहर

AUS vs BAN: Ebadot Hossain (image via X) ऑस्ट्रेलिया के आगामी टेस्ट दौरे के लिए बांग्लादेश की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि तेज गेंदबाज इबादत हुसैन सीरीज से...

“इंग्लैंड के नतीजों ने टीम को एक-दूसरे के करीब लाया”: जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले बोले श्रेयस अय्यर

ZIM vs IND 2026: Shreyas Iyer (image via BCCI/X) इंटरनेशनल क्रिकेट में मुश्किल दौर से गुजरने के बाद, भारतीय टी20आई कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम की वापसी की क्षमता...

23 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. ZIM vs IND 2026: आज (23 जुलाई) हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टी20आई खेला...