Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs AUS 2024: ट्रैविस हेड की बीमारी ऑस्ट्रेलियाई टीम को कर सकती है प्रभावित, जाने कैसे?

Travis Head (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, और यहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं अभी तक सीरीज के चार मैच खेले जा चुके हैं। पहले दो मैचों को हारने के बाद इंग्लैंड ने शानदार अंदाज में वापसी करते हुए, तीसरे और चौथे वनडे मैच में जीत हासिल की है।

तो वहीं अब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी व पांचवां निर्णायक मैच 29 सितंबर, रविवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि 5वें वनडे में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड के बीमार होने की वजह से ना खेलने की संभावना है। यह टीम के लिए एक बड़ा झटका हो सकती है।

ट्रैविस हेड ने दिए संकेत

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक मैच के शुरू होने से पहले ट्रैविस हेड ने आज 28 सितंबर को सिडनी माॅर्निंग हेराल्ड (Sydney Morning Herald) के हवाले से कहा- सीरीज में कुछ बल्लेबाजी और हिट करना अच्छा होता।

मुझे लगता है कि मैं गेंद को सही तरह से हिट कर रहा हूं और ऐसा अधिक समय तक कर सकता है। लेकिन टीम में कुछ लड़के ठीक नहीं है और यह टीम के लिए आदर्श नहीं है। मैं निजी तौर पर कुछ दिनों में खुद से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा हूं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर ट्रैविस हेड पांचवें वनडे के लिए पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं, तो ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट जैक फ्रेजर मैगर्क को मौका दे सकती है। साथ ही ऑस्ट्रेलियाई को एक और झटका कैमरन ग्रीन के रूप में लगा है। बता दें कि वह व्यक्तिगत कारणों की वजह से इंग्लैंड दौरे को बीच में ही छोड़कर, स्वदेश वापिस लौट गए हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद काइल जेमिसन का जोरदार रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो!

Kyle Jamieson (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 43 में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थे।...

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...