Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy Points Table: दूसरा राउंड खत्म होने के बाद कौन सी टीम है टॉप पर, कौन है सबसे नीचे, जानिए यहां

Duleep Trophy Points Table: दूसरा राउंड खत्म होने के बाद कौन सी टीम है टॉप पर, कौन है सबसे नीचे, जानिए यहां

IND-A vs IND-D (Photo Source: X/Twitter)

Duleep Trophy Updated Points Table- दलीप ट्रॉफी 2024 का दूसरा राउंड खत्म हो गया है। दूसरे राउंड में इंडिया ए ने इंडिया डी के खिलाफ 186 रनों से जीत दर्ज की, वहीं इंडिया सी और इंडिया डी के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। इन दोनों ही मुकाबलों के बाद दलीप ट्रॉफी पॉइंट्स टेबल में थोड़ा फेरबदल देखने को मिला है। मुकाबला ड्रॉ होने के बावजूद ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली इंडिया सी की टीम 9 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।

वहीं अभिमन्यु ईश्वरन की इंडिया बी 7 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है। अभी तक इस टूर्नामेंट में एक जीत और एक हार के साथ मयंक अग्रवाल की इंडिया ए 6 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। वहीं श्रेयस अय्यर की इंडिया डी टीम लगातार दूसरे हार के बाद 0 पॉइंट्स के साथ आखिरी स्थान पर है। इंडिया डी ने अभी तक दो मैच इंडिया सी और इंडिया ए के खिलाफ खेले हैं और इन दोनों ही मुकाबलों में उन्हें हार झेलनी पड़ी है।

बता दें कि, दलीप ट्रॉफी 2024 में कुल तीन राउंड खेलने जाने हैं, इस दौरान हर टीम को एक दूसरे के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा। चौथे राउंड के अंत के बाद जो टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहेगी, उसे विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

दलीप ट्रॉफी 2024 में कैसे मिलते हैं टीमों को पॉइंट्स

पारी या 10 विकेट से जीत- टीम को मिलेंगे 7 अंक

जीत पर- टीम को मिलेंगे 6 अंक

पहली पारी में बढ़त के बावजूद हार पर- 3 अंक मिलेंगे

वहीं मैच के ड्रॉ पर- टीम को मिलेंगे 1 अंक

दलीप ट्रॉफी 2024 पॉइंट्स टेबल (Duleep Trophy Updated Points Table)

पोजिशन टीम मैच जीत हार टाई ड्रॉ पॉइंट्स
1 टीम C 2 1 0 0 1 9
2 टीम B 2 1 0 0 1 7
3 टीम A 2 1 1 0 0 6
4 टीम D 2 0 2 0 0 0

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...