Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024-25: पहला राउंड नहीं खेलेंगे सिराज और उमरान मलिक, BCCI ने रवींद्र जडेजा को किया रिलीज

Duleep Trophy 2024-25: पहला राउंड नहीं खेलेंगे सिराज और उमरान मलिक, BCCI ने रवींद्र जडेजा को किया रिलीज

Siraj, Umran Malik & Ravindra Jadeja (Photo Source: Getty Images)

Duleep Trophy 2024-25 5 सितंबर, 2024 से अनंतपुर आंध्र प्रदेश और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में शुरू हो रहा है। इस बीच, बीसीसीआई ने मंगलवार (27 अगस्त) को पहले राउंड के लिए टीमों में कुछ बदलाव की घोषणा की। बोर्ड ने रवींद्र जडेजा को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया है। ऑलराउंडर के नहीं खेलने का कारण नहीं बताया गया है।

वहीं, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक बीमार रहने के कारण पहले राउंड से बाहर हो गए हैं। दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद नवदीप सैनी और गौरव यादव को स्क्वॉड में जगह मिली है।

Duleep Trophy 2024-25: बीसीसीआई ने जारी किया स्टेटमेंट

बीसीसीआई ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा,

तेज गेंदबाज नवदीप सैनी टीम-बी में मोहम्मद सिराज की जगह लेंगे। जबकि टीम-सी में उमरान मलिक को गौरव यादव रिप्लेस करेंगे। सिराज और मलिक दोनों बीमार हैं और उनके दलीप ट्रॉफी मुकाबलों के लिए समय पर फिट होने की उम्मीद नहीं है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी टीम-बी से रिलीज कर दिया गया है।

दलीप ट्रॉफी 2024-25 के पहले राउंड के लिए टीमें-

इंडिया ए: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, अवेश खान, विदवथ कावेरप्पा, कुमार कुशाग्र, शाश्वत रावत

इंडिया बी: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी*, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी , एन जगदीसन (विकेटकीपर)

इंडिया सी: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, बाबा इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, गौरव यादव, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल (डब्ल्यूके), संदीप वारियर

इंडिया डी: श्रेयस लायर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, इशान किशन (विकेटकीपर), रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (डब्ल्यूके),सौरभ कुमार

আরো ताजा खबर

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...