Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: मानव सुथार के पंजे ने इंडिया C को दिलाई मैच में वापसी, अब इंडिया D टीम को है अक्षर पटेल से करिश्माई पारी की उम्मीद

Duleep Trophy 2024: मानव सुथार के पंजे ने इंडिया C को दिलाई मैच में वापसी, अब इंडिया D टीम को है अक्षर पटेल से करिश्माई पारी की उम्मीद

Duleep Trophy (Pic Source-X)

दिलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया D ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 206 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल 11 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं जबकि हर्षित राणा ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है।

इससे पहले इंडिया C ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 168 रन बनाए। टीम की ओर से बाबा इंद्रजीत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 149 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 72 रनों की पारी खेली जबकि अभिषेक पोरेल ने 34 रनों का योगदान दिया। रजत पाटीदार ने 13 रन बनाए जबकि आर्यन जुयल ने 12 रनों की पारी खेली। इन चार खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

इंडिया D की ओर से हर्षित राणा ने चार विकेट झटके जबकि सारांश जैन और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप सिंह और आदित्य ठाकरे ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इंडिया D की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने खेली बहुमूल्य अर्धशतकीय पारी

इंडिया D की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 44 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाए जबकि Devdutt Paddikal ने 56 रनों का योगदान दिया। Ricky Bhui ने 44 रन बनाए जबकि अथर्व तायडे 15 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। केएस भरत ने 16 रन बनाए।

इंडिया C की ओर से मानव सुथार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 15 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट झटके है। उन्होंने इस पारी में इंडिया D के खिलाड़ियों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और लगातार अंतराल में विकेट लेकर दबाव बनाए रखा। मानव सुथार के अलावा Vijaykumar Vyshak ने दो विकेट हासिल किए हैं। खेल का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। इंडिया D ने अभी तक इस मैच में 202 रन की बढ़त बना ली है। टीम खेल के तीसरे दिन ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखेगी।

আরো ताजा खबर

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...

15 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ‘मुझे उम्मीद है कि यह बस शुरुआत है’: भारत की हालिया वैश्विक जीतों पर रोहित भारत कई वैश्विक आईसीसी प्रतियोगिताओं – महिला विश्व...

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...