Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: तीसरे दिन की समाप्ति पर इंडिया डी ने इंडिया बी पर बनाई 311 रनों की बढ़त, रिकी भुई शतक के करीब

India B vs India D (Image Credit- Twitter X)

Duleep Trophy 2024, India B vs India D: जारी दिलीप ट्राॅफी टूर्नामेंट अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। तो वहीं इसी क्रम में टूर्नामेंट का पांचवां मैच 19 सितंबर से इंडिया बी और इंडिया डी के बीच अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

आज 21 सितंबर, शनिवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त हुआ। तीसरे दिन स्टंप के समय तक इंडिया डी ने दूसरी पारी में 44 ओवर बाद 5 विकेट के नुकसान पर 244 रन बना लिए हैं। इस स्कोर के बाद इंडिया डी की इंडिया बी पर 311 रनों की बढ़त हो गई है।

इंडिया बी बनाम इंडिया डी दिलीप ट्राॅफी मैच, तीसरे दिन का हाल

खेल के तीसरे दिन के खेल के बारे में आपको बताएं तो इंडिया बी ने 210/6 से आगे खेलना शुरू किया, और 282 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। टीम के लिए अभिमन्यु ईश्वरन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 166 रन बनाए, तो वाॅशिंगटन सुंदर ने 87 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। इंडिया डी की गेंदबाजी की बात की जाए तो सौरभ कुमार ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, तो अर्शदीप सिंह को 3 और आदित्य ठाकरे को 2 मिले।

इसके बाद इंडिया ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना शुरू किया और सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (3) दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर नवदीप सैनी के खिलाफ नारायण जगदीशन को कैच थमा बैठे। तो वहीं श्रीकर भरत (2) भी अगले ओवर में मुकेश कुमार का शिकार बने।

हालांकि, इसके बाद बल्लेबाज करने आए रिकी भुई ने एक छोर संभाल के रखा और टीम के लिए लगातार रन बनाए। दिन की समाप्ति पर वह 87 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 90* रनों पर नाबाद बैटिंग कर रहे हैं।

इस दौरान उनके साथ आकाश सेनगुप्ता 28* रन बनाकर मौजूद हैं। तो इससे पहले रिकी को श्रेयस अय्यर (50) और संजू सैमसन (45) से भी अच्छा साथ मिला। इंडिया बी के लिए अभी तक मुकेश कुमार को 3 और नवदीप सैनी को 2 सफलताएं मिली हैं।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...