Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: तिलक वर्मा के शतक पर आवेश खान ने किया उनका सिग्नेचर ‘Samaira Celebration’, आप भी देखें वीडियो

Tilak Varma (Pic Source-X)

बेहतरीन बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इस समय खेले जा रहे दिलीप ट्रॉफी 2024 के तीसरे मुकाबले में इंडिया A की ओर से दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 193 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 111* रनों की बहुमूल्य पारी खेली। बता दें, इस मैच की पहली पारी में तिलक वर्मा बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे और 10 रन बनाकर आउट हो गए थे।

हालांकि दूसरी पारी में तिलक वर्मा ने इंडिया D के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ लगातार तगड़ा प्रहार किया। यही नहीं जैसे ही तिलक वर्मा ने सारांश जैन की गेंद पर दो रन भाग कर अपना शतक पूरा किया उनके टीम के साथी आवेश खान को अनुभवी बल्लेबाज के ‘Samaira Celebration’ को करते हुए देखा गया। इस सेलिब्रेशन की वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।

यह रही वीडियो:

Tilak Varma brings up his 1⃣0⃣0⃣ 🙌

A calm and composed innings laced with 9 fours 👌#DuleepTrophy | @IDFCFIRSTBank

Follow the match ▶️: https://t.co/m9YW0HttaH pic.twitter.com/wkCD4bln7E

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 14, 2024

बता दें कि पिछले कुछ समय से तिलक वर्मा घरेलू क्रिकेट में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही है लेकिन इस समय खेले जा रहे हैं दिलीप ट्रॉफी 2024 के महत्वपूर्ण मैच में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है।

इंडिया D ने इस मैच में अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 183 रन बनाए थे। टीम की ओर से Devdutt Padikkal ने 92* रन जड़े थे। हालांकि उनके अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी इस मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया था। रिकी भुई ने 23 रनों का योगदान दिया था जबकि हर्षित राणा ने 31 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इंडिया D की ओर से खलील अहमद और आकिब खान ने तीन-तीन विकेट हासिल किए थे।

इससे पहले इंडिया A ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 290 रन बनाए थे। शम्स मुलानी ने पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए थे जबकि Tanush Kotian ने 53 रनों का योगदान दिया था। इंडिया D की ओर से हर्षित राणा ने चार विकेट झटके थे। टीम ने अपनी दूसरी पारी को 380 रन पर तीन विकेट पर घोषित कर दिया है। तिलक वर्मा के अलावा प्रथम सिंह ने भी 122 रनों का योगदान दिया।

खेल का तीसरा दिन खत्म होने तक इंडिया D ने एक विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। यश दुबे ने 15* रन बनाए हैं जबकि रिकी भुई 44* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। खेल का चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: SRH vs CSK मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026, SRH vs CSK: top 3 players to watch out (image via X) आईपीएल 2026 के एक और रोमांचक मुकाबले के लिए, हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम शनिवार,...

IPL 2026, मैच 25: गुजरात बनाम कोलकाता मैच में देखने को मिले ये खास रिकार्ड्स, देखें स्टैट्स रिव्यु

IPL 2026, GT vs KKR: Stats Review (image via X) 2026 आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और हार का सामना करना पड़ा, जब शुक्रवार, 17 अप्रैल को अहमदाबाद...

IPL 2026: SRH टीम में बड़ा बदलाव, डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएत्जी की हुई एंट्री!

Gerald Coetzee (image via getty) सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 सीजन के बाकी मैचों के लिए डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया है। पेन, जो...

18 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस ने KKR को 5 विकेट से हराया शुभमन गिल ने 50 गेंदों में 86 रन बनाकर...