Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: इंडिया C के खिलाड़ियों ने बल्ले से दिखाया दम, 500 रनों का आंकड़ा किया पार, इंडिया B ने भी की बेहतरीन शुरुआत

Duleep Trophy 2024 इंडिया C के खिलाड़ियों ने बल्ले से दिखाया दम 500 रनों का आंकड़ा किया पार इंडिया B ने भी की बेहतरीन शुरुआत

Ruturaj Gaikwad (Pic Source-X)

दिलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे राउंड का चौथा मुकाबला इंडिया C और इंडिया B के बीच 12 सितंबर से शुरू हो चुका है। इस मैच के खेल का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंडिया B ने अपनी पहली पारी में बिना विकेट खोए 124 रन बना लिए हैं।

इस मैच में इंडिया C ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 525 रन बनाए। टीम की ओर से ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 126 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 111 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान इंडिया B के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। किशन के अलावा बाबा इंद्रजीत ने 136 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 78 रन बनाए जबकि रजत पाटीदार ने 40 रनों का योगदान दिया।

साई सुदर्शन ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 43 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 रन बनाए जबकि मानव सुथार ने 156 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 82 रन बनाए। मानव सुथार की इस पारी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की। अंशुल कंबोज ने 38 रनों का योगदान दिया।

इंडिया B की ओर से मुकेश कुमार और राहुल चाहर ने चार-चार विकेट झटके जबकि नवदीप सैनी और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इंडिया B की ओर से नारायण जगदीशन और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरण ने जड़ा अर्धशतक

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया B की ओर से कप्तान अभिमन्यु ईश्वरण ने 91 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 51* रन बना लिए हैं जबकि नारायण जगदीशन 67* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंडिया B अभी भी अपनी पहली पारी में 401 रन से पीछे है।

खेल का तीसरा दिन दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा। जहां एक तरफ इंडिया B ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखेंगे वहीं इंडिया C उन्हें जल्द से जल्द ऑलआउट करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...