Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: इंडिया B की ओर से अभिमन्यु ईश्वरण शतक लगाकर क्रीज पर है टिके, इंडिया C के गेंदबाजों ने भी दिखाया कमाल का प्रदर्शन

Duleep Trophy 2024 (Pic Source-X)

इस समय दिलीप ट्रॉफी 2024 का चौथा मुकाबला इंडिया B और इंडिया C के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच के खेल का तीसरा दिन खत्म हो चुका है और इंडिया B ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट खोकर 309 रन बना लिए हैं। हालांकि टीम अभी भी अपनी पहली पारी में 216 रनों से पीछे है।

इस मैच में इंडिया B की ओर से अभिमन्यु ईश्वरण ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 262 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 143* रन बना लिए हैं। वो इंडिया B की ओर से एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने इंडिया C के गेंदबाजों को परेशान किया हुआ है। इंडिया B के लिए सबसे निराशाजनक बात यह रही की कप्तान अभिमन्यु ईश्वरण के साथ कोई भी अन्य खिलाड़ी इस मैच में ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया है।

टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज नारायण जगदीशन ने 137 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 70 रन बनाए। नारायण जगदीशन के आउट होने के बाद इंडिया B के लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। मुशीर खान बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और एक रन बनाकर आउट हो गए। सरफराज खान ने 16 रन बनाए जबकि रिंकू सिंह 6 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। नीतीश रेड्डी भी दो रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। वाशिंगटन सुंदर ने 13 रन बनाए जबकि आर साई किशोर 21 रन बनाकर आउट हो गए।

अभिमन्यु ईश्वरण के साथ तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक राहुल चहर बल्लेबाजी क्रीज पर टिके हुए हैं। उन्होंने 31 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 18* रन बना लिए हैं। इंडिया C की ओर से अभी तक अंशुल कंबोज ने 5 विकेट झटक लिए हैं जबकि मयंक मारकंडे और Vijaykumar Vyshak ने 1-1 विकेट अपने नाम किया है।

अभिमन्यु ईश्वरण बने हुए है इंडिया B की ओर से Lone Warrior

इस मैच में इंडिया C ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 525 रन बनाए थे। टीम की ओर से सभी बल्लेबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई थी। अब खेल का चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

इंडिया B के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कप्तान अभिमन्यु ईश्वरण को खेल के चौथे दिन ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होंगे ताकि वो इंडिया C के ऊपर दबाव डाल पाए और इस मैच में अपनी पकड़ बना पाए। वहीं इंडिया C टीम जल्द से जल्द विकेट लेने को देखेगी।

Abhimanyu Easwaran’s unbeaten 143 kept India B in the game, but they still trail by 216 runs with the final day left to play in Anantapur 🇮🇳🏏#AbhimanyuEaswaran #DuleepTrophy #Sportskeeda #INDBvINDC pic.twitter.com/SARQuwtUsK

— Sportskeeda (@Sportskeeda) September 14, 2024

India B 309/7 Stumps on Day 3 in First innings. India B trail by 216 Runs.
Fabulous Knock Abhimanyu Easwaran 143*. Well played N Jagadeesan 70.#IndBvIndC #DuleepTrophy

— JaayShaan (VaidhyaJayaShankar) (@JaayShaan) September 14, 2024

Abhimanyu Easwaran is batting on 147* where his team is 310/7

But no one will talk about that , but people here will hype 40s and 50s of some well know Ipl players

— 𝙍𝘿𝙆 𝘿𝙖𝙨 (@WasChampVirat18) September 14, 2024

India B captain #AbhimanyuEaswaran led the fight by his team, compiling his 24th first-class hundred 💯#DuleepTrophy #DuleepTrophy2024 pic.twitter.com/HLX6684lJZ

— Circle of Cricket (@circleofcricket) September 14, 2024

Abhimanyu Easwaran India B Captain plays an important innings for his team by scoring 143*(262). The team scored 309 at 7 down.

— Lorris (@lorris03) September 14, 2024

Match 4, Day 3
India B vs India C

India C 525 (124.1)
India B 309/7 (101)

-Abhimanyu Easwaran hits his 24th first-class century. 143*(262)
-Anshul Kamboj takes a 5-fer. 23.5-7-66-5#DuleepTrophy #DuleepTrophy2024 https://t.co/5DrPqKnTh5

— Kanishk Agarwal (@kanishkdabaav27) September 14, 2024

Century for the Bengal Captain #AbhimanyuEaswaran 💚 pic.twitter.com/gMLrJvdBHY

— ℝ𝕆𝕐 (KKR KA PARIVAR) (@Anamitraroy5) September 14, 2024

Today’s Big stories of Duleep Trophy :

Tilak Varma 111*(193) vs India D

Pratham Singh 122(189) vs India D

Abhimanyu Easwaran 136*(243) vs India C

Anshul Kambuj took 5 Wickets vs India B#DuleepTrophy2024 #DuleepTrophy

— iSMART (@imJittu07) September 14, 2024

Abhimanyu Easwaran slams his 24th First-Class ton in Duleep Trophy. pic.twitter.com/7pyH4hQnAa

— Patel Cricinfo (@PatelCricinfo_) September 14, 2024

🚨 AT DAY 3 STUMPS:

INDIA B – 309/7 , TRAILING BY 216 RUNS .
– A.EASWARAN 143*(262) .
– R.CHAHAR 18*(31) .

INDIA D – 62/1 , NEEDS 426 RUNS TO WIN IN 71 OVERS .
– Y DUBEY 15*(60) .
– R.BHUI 44*(52) .

– A VERY EXCITING DAY 4 COMING TOMORROW .🌟#DuleepTrophy #INDvsBAN #IPL2025 pic.twitter.com/4myunXI9EW

— Pratyush Halder (@pratyush_no7) September 14, 2024

আরো ताजा खबर

PUMA का साथ छोड़ने के बाद विराट कोहली ने Agilitas में किया 40 करोड़ रुपये का निवेश

Virat Kohli (image via getty) खबर है कि भारतीय बैटिंग के धुरंधर विराट कोहली ने एजिलिटास स्पोर्ट्स में 40 करोड़ इन्वेस्ट किए हैं, जिससे उनके लाइफस्टाइल-एथलीजर ब्रांड, वन8 के लिए...

मिचेल मार्श ने शेफील्ड शील्ड से संन्यास की घोषणा की, लेकिन टेस्ट में वापसी के लिए तैयार

Mitchell Marsh (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने अपने घरेलू रेड-बॉल करियर का अंत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने घोषणा की कि वे...

IND vs SA 2025: सैमसन की जगह शुभमन गिल को ओपनर क्यों बनाया गया? सूर्यकुमार यादव ने बताया

Shubman Gill Sanju Samson (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू होने वाली T20I सीरीज से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि शुभमन गिल...

IND vs SA 2025: भारत को लग सकता है बड़ा झटका, कटक में पहले T20I से पहले हार्दिक पांड्या चोटिल – रिपोर्ट्स

IND vs SA: Hardik Pandya (image via getty) साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में पहले टी20 के लिए भारत की तैयारियों पर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने का...