Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy में देखने को मिला गजब का नजारा , KL Rahul को देख फैन्स हुए क्रेजी

Duleep Trophy में देखने को मिला गजब का नजारा KL Rahul को देख फैन्स हुए क्रेजी

KL Rahul (Photo Source: X)

Duleep Trophy में टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं, जहां इस लिस्ट में KL Rahul का नाम भी शामिल है। शुभमन गिल की कप्तानी में वाली इंडिया A से केएल राहुल खेल रहे हैं, दूसरी ओर उनकी टीम का मैच Bengaluru में इंडिया B के खिलाफ खेला गया था। इस दौरान अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए राहुल के साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसे ये बल्लेबाज कई सालों तक याद रखेगा।

लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे KL Rahul

दूसरी ओर KL Rahul ने टीम इंडिया से अपना आखिरी टेस्ट इस साल जनवरी में खेला था, ये मैच इंग्लैंड के खिलाफ था और फिर राहुल चोट के कारण उस सीरीज के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए थे। ऐसे में इस खिलाड़ी की एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट में वापसी होनी पक्का है, जहां राहुल बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में आपको खेलते हुए नजर आएंगे। Duleep Trophy के पहले मैच में उन्होंने पहली पारी में 37 रन बनाए थे, तो दूसरी पारी में उनके बल्ले से 57 रन निकले थे। केएल राहुल के अलावा टेस्ट टीम में विराट कोहली की भी वापसी होगी, विराट ने टीम इंडिया से अपना आखिरी टेस्ट मैच इस साल जनवरी महीने में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

जब KL Rahul को देख फैन्स ने खो दिया अपना आपा

*Duleep Trophy के पहले मैच से KL Rahul का एक वीडियो हो रहा है वायरल।
*वायरल वीडियो में फैन्स क्रेजी हो गए थे, जब केएल राहुल बल्लेबाजी करने आए थे।
*इस दौरान स्टेडियम में मौजूद फैन्स राहुल के नाम के जोर-जोर से नारे लगा रहे थे।
*फैन्स के इस ग्रुप ने बजाई तालियां और इन लोगों के साथ बैठे थे राहुल के कोच भी ।

KL Rahul के फैन्स का वीडियो

आखिर तक लड़ा ये बल्लेबाज

लंका सीरीज में फ्लॉप रहे थे केएल राहुल

जी हां, इससे पहले केएल राहुल की टीम इंडिया में वापसी लंका दौरे से हुई थी, जहां वो वनडे टीम का हिस्सा थे। लेकिन केएल उस सीरीज में अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और वो सुपर फ्लॉप साबित हुए थे। ऐसा ही कुछ हाल श्रेयस अय्यर का भी हुआ था और वो भी रन बनाने के लिए तरस गए थे, केएल राहुल और अय्यर दोनों ही गौतम गंभीर के खास हैं जिसके चलते उनकी टीम में वापसी हुई थी।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...