Skip to main content

ताजा खबर

Diljit Dosanjh है शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन, KKR की टैगलाइन के नारे के साथ कोलकाता कंसर्ट की शुरुआत की

Diljit Dosanjh है शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन, KKR की टैगलाइन के नारे के साथ कोलकाता कंसर्ट की शुरुआत की

Diljit Dosanjh and Shah Rukh Khan (Pic Source-X)

30 नवंबर को कोलकाता में मशहूर सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने परफॉर्म किया था। यह परफॉर्मेंस उनके Dil-Luminati Tour का है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें दिलजीत दोसांझ को कोलकाता के दर्शकों के सामने ‘कोरबो लोरबो जीतबो रे’ के नारे लगाते हुए देखा गया।

यही नहीं प्रसिद्ध गायक ने शाहरुख खान की भी बातचीत की। बता दें कि, कोरबो लोरबो जीतबो रे शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की टैगलाइन है जिसका मतलब यह है कि आप कड़ी मेहनत करें और जीत दर्ज करें। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को तीन बार अपने नाम किया है।

यही नहीं दिलजीत दोसांझ ने कोलकाता और पंजाब के बीच की समानताओं के बारे में भी बताया। दिलजीत दोसांझ पंजाब के रहने वाले हैं।

यह रही वीडियो:

दिलजीत दोसांझ ने कहा कि, ‘यह बहुत अच्छी टैगलाइन है, यह KKR की है? बहुत प्यारी टैगलाइन है। खासतौर पर शाहरुख खान की टीम है तो वैसे अच्छी लगती थी हमें क्योंकि हम सर के फैन हैं। तो यह बड़ा अच्छा मंत्र है कि आप अपनी मेहनत करें लड़े अपने साथ और चाहे जीते या ना जीते यह बात की बात है। हमारा फर्ज है 100% देना। आप 100% मेहनत करते हैं तो कोई विकल्प नहीं रह जाता। तो यह बाद काफी अच्छा स्लोगन है।’

बता दें कि, कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। टीम का प्रदर्शन 2024 सीजन में काफी अच्छा रहा था। हालांकि 2025 सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया है। हालांकि फ्रेंचाइजी ने कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। उन्होंने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा। आगामी सीजन में भी कोलकाता नाइट राइडर्स जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इसे अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...