
(Image Credit- Instagram)
हाल ही में MS Dhoni का एक क्रेजी फैन दिल्ली से रांची Cycle चलाकर पहुंचा था, जहां ये फैन कई दिनों से माही के फार्म हाउस के बाहर उनसे मिलना का इंतजार कर रहा था। इस दौरान गौरव नाम के इस फैन के कई वीडियो वायरल भी हुए, तो लोग भी इसे सपोर्ट करने लगे। इस बीच गौरव ने एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है, जिसे देख आप खुश हो जाएंगे।
अलग-अलग जगह से आते हैं Dhoni के फैन
जी हां, Dhoni के रांची वाले फार्म हाउस के बाहर फैन्स की भीड़ लगी रहती है, ये फैन्स फार्म हाउस के सामने खड़े होकर तस्वीरें क्लिक करवाते है। तो कई क्रेजी फैन्स अलग-अलग राज्यों से पैदल चलकर आते हैं धोनी की एक झलक पाने के लिए, वैसे इन दिनों माही रांची में ही मौजूद हैं और कुछ दिनों पहले ही USA से भारत लौटे हैं।
Cycle वाले फैन की हो गई Dhoni से मुलाकात
*दिल्ली से रांची Cycle चलाकर पहुंंचे धोनी के फैन गौरव ने इंस्टाग्राम पर वीडियो किया शेयर।
*गौरव बोला- धोनी से मुलाकात हो गई, सुरक्षा कारण के चलते वीडियो-फोटो नहीं ले पाया साथ में।
*धोनी के भाई से भी मिला गौरव, साथ ही इस फैन को माही ने CSK की जर्सी पर दिया ऑटोग्राफ।
*इस दौरान माही का फार्म हाउस देखने का भी मौका मिला इस जबरा फैन को।
Dhoni से मिलने के बाद ये वीडियो शेयर किया इस फैन ने
A post shared by Gᴀuʀᴀv Kumar (@epic_g7)
एक नजर डालते हैं गौरव के इस वीडियो पर भी
A post shared by Gᴀuʀᴀv Kumar (@epic_g7)
माही को लेकर हरभजन सिंह ने दिया एक बड़ा बयान
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन नियम सामने आ गए हैं, जिसे लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने एक बड़ा बयान दिया था, जो CSK टीम से जुड़ा हुआ था। इस दौरान हरभजन सिंह ने बताया था कि CSK टीम मेगा ऑक्शन से पहले किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। हरभजन सिंह ने पहले नंबर पर तो एमएस धोनी काम नाम लिया था, फिर ऋतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा और आखिर में महिश तीक्षणा का नाम लिया था।
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

