Skip to main content

ताजा खबर

CT 2025 का भारत बनाम पाकिस्तान मैच लाहौर में किया जा सकता है होस्ट, बड़ी रिपोर्ट आई सामने

CT 2025 का भारत बनाम पाकिस्तान मैच लाहौर में किया जा सकता है होस्ट, बड़ी रिपोर्ट आई सामने

India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बेहतरीन मैच पाकिस्तान को न्यूयॉर्क स्टेडियम में करारी शिकस्त दी। हालांकि इस मैच के बाद इन दोनों ही टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में होने वाले मैच को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला लाहौर में खेला जा सकता है।

बता दें, हाल ही में आईसीसी ने 20 दिनों के विंडो के शेड्यूल को रिलीज किया है। यह बेहतरीन टूर्नामेंट पाकिस्तान में आयोजित किया जा सकता है और इसके वेन्यू रावलपिंडी और कराची के अलावा गद्दाफी स्टेडियम भी हो सकता हैं। यह टूर्नामेंट 8 टीमों के बीच खेला जाएगा।

Cricbuzz के मुताबिक लाहौर में 7 मैच खेले जा सकते हैं जबकि रावलपिंडी में 5 और कराची में तीन मैच आयोजित किए जाएंगे। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में शेड्यूल किया जा सकता है जबकि फाइनल लाहौर में खेले जाने की उम्मीद है। भारतीय टीम के सभी मुकाबलों का वेन्यू भी लाहौर होगा। हालांकि सेमीफाइनल मैच लाहौर में नहीं खेला जा रहा है और अगर भारतीय टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के टॉप 4 में अपनी जगह बना लेती है तो वेन्यू में बदलाव देखने को मिल सकता है।

हाइब्रिड मॉडल को लेकर बीसीसीआई और भारतीय सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

बता दें, एशिया कप 2023 भी पाकिस्तान और श्रीलंका में आयोजित किया गया था। भारत के मुकाबले पाकिस्तान की जगह श्रीलंका में आयोजित किए गए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले हाइब्रिड मॉडल पेश किया था जिसके बाद यह फैसला लिया गया था कि भारत के सभी मैच श्रीलंका में ही खेले जाएंगे।

अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम के मैच पाकिस्तान से बाहर ही आयोजित किया जा सकते हैं। हालांकि इस समय ना तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और ना ही आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल को लेकर कोई बातचीत की है। अब देखना यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और भारतीय सरकार आगामी टूर्नामेंट को लेकर क्या फैसला लेती है?

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...