Skip to main content

ताजा खबर

CSK के फील्डिंग कोच ने हरभजन सिंह को कहा ‘झूठा’, धोनी ने कभी तोड़ा ही नहीं टीवी का सेट

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

चेन्नई सुपर किंग्स के फील्डिंग कोच Tommy Simsek ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि यह सारी रिपोर्ट झूठी है जिसमें यह कहा गया कि आईपीएल 2024 के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने गुस्से में टीवी का सेट तोड़ दिया था। बता दें कि, हरभजन सिंह ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया था कि आईपीएल 2024 में CSK vs RCB मुकाबले के दौरान धोनी आउट होने के बाद काफी गुस्से में नजर आए और पवेलियन जाते वक्त टीवी सेट तोड़ दिया था।

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 का मैच 68 चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला गया था। प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जीतना बेहद जरूरी था। हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच को 27 रनों से अपने नाम किया था।

महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 13 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए। जब महेंद्र सिंह धोनी आउट होकर वापस पवेलियन जा रहे थे, तब उन्हें काफी निराश चेहरे के साथ डगआउट में जाते हुए देखा गया।

अब हरभजन सिंह ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया कि महेंद्र सिंह धोनी ने ड्रेसिंग रूम में आकर टीवी का स्क्रीन गुस्से में तोड़ दिया था। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के फील्डिंग कोच Tommy Simsek ने इस खबर को गलत बताया और उन्होंने कहा कि यह फेक न्यूज़ है और महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसा कुछ भी नहीं किया था।

Insta Comment

आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही थी चेन्नई सुपर किंग्स

बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही थी। महेंद्र सिंह धोनी ने फिनिशर की भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई थी। हालांकि, कई लोगों का यह मानना था कि धोनी को अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना चाहिए था और थोड़ा और ऊपर आकर अपनी टीम के लिए बहुमूल्य रन बनाने चाहिए थे।

अब इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए देखा जा सकता है। आईपीएल 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नए नियम लागू किए हैं और इसी के तहत धोनी को अब एक नई भूमिका में खेलते हुए देखा जा सकता है। तमाम फैंस भी महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल के आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दमदार प्रदर्शन करते हुए देखना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

भारतीय टीम से बाहर चल रहे रुतुराज गायकवाड़ को मिली इस टीम की कमान, बल्ले से गदर मचाने को तैयार 

Ruturaj Gaikwad (image via X) काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे अनुभवी भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को आगामी दुलीप ट्राॅफी 2026 के लिए वेस्ट...

22 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. The Hundred 2026: पूरन और सैम करन ने एमआई लंदन को जीत के साथ शुरुआत दिलाई ‘द हंड्रेड 2026’ के ओपनिंग मैच...

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...