Skip to main content

ताजा खबर

Cricket Highlights of 16 September 2024: आज के दिन की टॉप न्यूज और सोशल ट्रेंड

Cricket Highlights of 16 September 2024: आज के दिन की टॉप न्यूज और सोशल ट्रेंड

Cricket News Today (Photo Source: X/Twitter)

16 सितंबर 2024 की क्रिकेट हाइलाइट्स:

Today’s Top News: आज के टॉप क्रिकेट न्यूज

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले किंग कोहली ने बुमराह और रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ नेट्स में जमकर किया अभ्यास
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ट्रैविस हेड ने शुभमन गिल को बताया भारत का भविष्य, कहा “वह सुपरस्टार है”
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने श्रीलंका के खिलाड़ियों दुनिथ वेलालेग और हर्षिता समाराविक्रमा को अगस्त 2024 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ घोषित किया
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप को अपना बैट उपहार में दिया
टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, ऑस्ट्रेलिया के अहम दौरे से पहले फिट हुए शार्दुल ठाकुर
“कोई भी टीम उन्हें हल्के में नहीं लेगी”- बांग्लादेश सीरीज से पहले गावस्कर ने रोहित एंड कंपनी को दी चेतावनी

Today’s Social Trends: कौन से क्रिकेट प्लेयर्स और खबरें आज सोशल मीडिया पर छाई रहीं?

#jadeja #INDvsBAN #Ashwin

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के स्पिन अटैक के साथ उतर सकती है, जिसके चलते जडेजा और अश्विन ट्रेंड हो रहे हैं।

Cricket Records, on This Day: आज 16 सितंबर 2024 को बनने वाले रिकॉर्ड और आंकड़े

नॉन-क्रिकेटिंग डे होने के चलते आज कोई रिकॉर्ड नहीं बने हैं।

Cricket Highlights, On This Day: 16 सितंबर को क्रिकेट के इतिहास में क्या हुआ था?

डेव रिचर्डसन का जन्म हुआ था

आज ही के दिन 1959 में दक्षिण अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट विकेटकीपरों में से एक डेव रिचर्डसन का जन्म हुआ था। रिचर्डसन ने 42 टेस्ट मैचों में 152 शिकार किए। जनवरी 2002 में वे ICC के पहले जनरल मैनेजर बने और 2012 में उन्हें चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया गया।

जावेद मियांदाद ने पांचवां दोहरा शतक लगया था

16 सितंबर, 1988 को जावेद मियांदाद ने कराची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 211 रन बनाए, यह टेस्ट क्रिकेट में उनका पांचवां दोहरा शतक था।

भारत और पाकिस्तान ने पहला वनडे मैच खेला था

16 सितंबर, 1996 में भारत और पाकिस्तान ने कनाडा में पहला वनडे मैच खेला था। टोरंटो में साउथ-एशियन की अच्छी खासी आबादी होने के बावजूद, Wisden Almanack के अनुसार, केवल 750 लोग मैच देखने आए थे। सचिन तेंदुलकर ने 89 रन प्रति गेंद बनाकर फैंस को खुश किया था। इस मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

राहुल द्रविड़ ने आखिरी वनडे मैच खेला था

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ ने 16 सितंबर, 2011 को भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। यह मैच भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन में खेला गया था। इस मैच में द्रविड़ ने 79 गेंदों में 69 रन बनाए थे।

विराट कोहली ने इंग्लैंड में पहला शतक लगाया था

16 सितंबर, 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में विराट कोहली ने 93 गेंदों में 107 रन बनाए, और इंग्लैंड की धरती पर अपना पहला शतक जड़ा था।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...