Skip to main content

ताजा खबर

CPL 2024: बारिश के दौरान ग्राउंड स्टाफ ने किया डांस, अनोखा अंदाज हुआ वायरल

CPL 2024 बारिश के दौरान ग्राउंड स्टाफ ने किया डांस अनोखा अंदाज हुआ वायरल

CPL 2024 Ground Staff Dance went viral (Source X)

वेस्टइंडीज में इस वक्त कैरेबियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट चल रहा है। 29 अगस्त से शुरू यह टूर्नामेंट 6 जून तक चलेगा। अभी तक टूर्नामेंट में 17 मुकाबले खेले जा चुके हैं।
17वां मैच सेंट लूसिया किंग्स बनाम एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के बीच खेला गया था। लेकिन इस मैच में खेल से ज्यादा एक चीज जो चर्चा में रही वह ग्राउंड स्टाफ का डांस था।

दरअसल, बारिश से बाधित इस मैच में किंग्स ने 20 ओवर की समाप्ति पर 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए थे। फाल्कन्स ने इस मैच में टॉस जीता था और सेंट लूसिया किंग्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था।

फाफ डु प्लेसिस और चार्ल्स ने किंग्स को अच्छी शुरुआत दी थी, लेकिन उसके बाद फाल्कन्स ने खेल में वापसी की। उन्होंने नियमित अंतराल पर विकेट लेना शुरू किया और 20 ओवर में 8 विकेट झटके। लड़खड़ाती हुई सेंट लूसिया किंग की पारी को डेविड विसे ने बचाया, उन्होंने सबसे ज्यादा 43 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

हालांकि, इस मैच में पहली पारी के दौरान बारिश ने थोड़ा परेशान किया और दर्शकों का मजा किरकिरा किया। लेकिन बोर हो रहे फैंस को ग्राउंड स्टाफ ने इंटरटेन किया। दरअसल, बारिश के दौरान जब फील्ड पर कवर्स थे और सभी ग्राउंड स्टाफ अपने काम में व्यस्त थे तो एक चार्ल्स नाम के स्टाफ ने डांस कर लोगों को मनोरंजित किया। आइए देखें वह वीडियो

CPL 2024: ग्राउंड स्टाफ ने डांस कर लोगों को किया इंटरटेन 

सेंट लूसिया किंग्स ने फाल्कन्स पर दर्ज की जीत

किंग्स ने बड़ी कुशलता और आत्मविश्वास के साथ कुल 152 का सफलतापूर्वक बचाव किया। फाल्कन्स के सभी बल्लेबाज फेल रहे बस कप्तान क्रिस ग्रीन ने सम्मानजनक स्कोर बनाया था। उन्होंने सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली थी लेकिन टीम को जीत दिलाने के लिए वह काफी नहीं थी।

एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर बस 126 रन ही बना पाई और सेंट लूसिया किंग्स ने 26 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही किंग्स पॉइंट्स टेबल में 4 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर मौजूद है तो वहीं एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स खेले गए 8 में से 2 मैच जीतकर पांचवे स्थान पर काबिज है।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...