
Slaman Khan and Preity Zinta (Pic Source-X)
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मुकाबले में सेंट लूसिया किंग्स ने गयाना अमेजॉन वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया। इस फाइनल मैच में सेंट लूसिया किंग्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें कि, पहली बार सेंट लूसिया किंग्स ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। यह फ्रेंचाइजी की सह-मालकिन बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रीति जिंटा है।
इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग सेंट लूसिया टीम को खरीदा था और उसे सेंट लूसिया किंग्स नाम दिया था। सेंट लूसिया किंग्स के जीतने के बाद बॉलीवुड के एक और प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो यह पूछ रहे हैं कि क्या प्रीति जिंटा की टीम जीती या नहीं।
यह ट्वीट इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मैच के बाद का है जो पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला गया था। सलमान खान ने ट्वीट किया था कि, ‘प्रीति जिंटा की टीम जीती क्या?’
यह रहा सलमान खान का ट्वीट:
Zinta’s team won kya ?
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 28, 2014
बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में पंजाब किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अभी तक सिर्फ एक ही बार पंजाब फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है और उसमें भी उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करारी शिकस्त मिली।
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मैच की बात की जाए तो गयाना अमेजॉन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए थे। टीम की ओर से ड्वेन प्रीटोरियस ने 25 रनों की पारी खेली थी जबकि शाई होप ने 22 रनों का योगदान दिया था। जवाब में सेंट लूसिया किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस मैच को अपने नाम किया।
टीम की ओर से आरोन जोंस ने 48* रनों की तूफानी पारी खेली जबकि रोस्टन चेज ने 39 रनों का योगदान दिया। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 21 रनों की पारी खेली। तमाम लोगों ने सेंट लूसिया किंग्स को उनकी जीत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल
‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

