Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025 Schedule: चैंपियंस ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल आया सामने, जानें कब है भारत-पाक मैच!

Champions Trophy 2025 Schedule: चैंपियंस ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल आया सामने, जानें कब है भारत-पाक मैच!
Champions Trophy (Image Credit- Twitter X)आईसीसी Champions Trophy 2025 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद भारतीय टीम का पूरा फोकस चैंपियंस ट्रॉफी पर होगा। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का मेजबान है। इस बीच बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया है कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के लिए जोरदार तैयारी शुरू कर दी है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तैयार कर सभी क्रिकेट बोर्ड को मंजूरी के लिए भेज दिया है। सभी क्रिकेट बोर्ड की हरी झंडी मिलने के बाद शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा। लेकिन ये शेड्यूल पहले ही वायरल हो चुका है। द टेलीग्राफ ने अपने अखबार में शेड्यूल का खुलासा किया है। इसके मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल हुआ वायरल 

इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें खेलती नजर आएंगी जिसमें भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश एक ही ग्रुप में होंगे। ऑस्ट्रेलिया , अफगानिस्तान, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका एक समूह में होंगे। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के सभी मैच लाहौर में खेले जाएंगे।

Champions Trophy 2025 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा। 23 फरवरी को भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। सीरीज का आखिरी मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 1 मार्च को खेला जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मैच रावलपिंडी में होंगे। लेकिन अगर भारतीय टीम टूर्नामेंट के टॉप 4 में आती है तो भारतीय टीम के ये मैच लाहौर में खेले जाएंगे।  हालांकि पाकिस्तान ने यह शेड्यूल तैयार कर लिया है, लेकिन बीसीसीआई की ओर से इस बात पर कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं।

Champions Trophy 2025 Schedule and Group list

Date (तारिख) Match Details (मैच) Venue (वेन्यू)
19 फरवरी NZ vs PAK Karachi
20 फरवरी BAN vs IND Lahore
21 फरवरी AFG vs SA Karachi
22 फरवरी AUS vs ENG Lahore
23 फरवरी NZ vs IND Lahore
24 फरवरी PAK vs BAN Rawalpindi
25 फरवरी AFG vs ENG Lahore
26 फरवरी AUS vs SA Rawalpindi
27 फरवरी BAN vs NZ Lahore
28 फरवरी AFG vs AUS Rawalpindi
1 मार्च IND vs PAK Lahore
2 मार्च SA vs ENG Rawalpindi
5 मार्च Semi-final 1 Karachi
6 मार्च Semi-final 2 Rawalpindi
9 मार्च Final Lahore

 

আরো ताजा खबर

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...