Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग मैच से पहले धोती पहने नजर आए केन मामा, देखें वायरल वीडियो 

Kane Williamson (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट फैंस को आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इस बार 8 देशों के बीच खेले जाने वाला टूर्नामेंट 19 फरवरी से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच नेशनल स्टेडियम, कराची में खेले जाने वाले पहले मैच से शुरू होगा।

खैर, इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देती हुई नजर आ रही हैं। इस बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) की एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

इस वायरल वीडियो में फैब फोर में मशहूर विलियमसन धोती पहने हुए नजर आ रहे हैं। विलियमसन का यह नया अवतार देखकर फैंस काफी हैरान हैं। साथ ही इस वीडियो पर क्रिकेट फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें Kane Williamson की यह वायरल वीडियो

Kane Williamson in dhoti (Lungi). pic.twitter.com/bYdHLsSbVF

— Nawaz 🇵🇰 (@Rnawaz31888) February 15, 2025

दूसरी ओर, आपको न्यूजीलैंड के बारे में जानकारी दें, तो उसे ग्रुप ए में पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश के खिलाफ रखा गया है। टूर्नामेंट में टीम कमान ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर के हाथों में सौंपी गई है। देखने लायक बात होगी कि सेंटनर की कप्तानी कीवी टीम इस बार चैंपियंस ट्राॅफी में कैसा प्रदर्शन करती है?

Champions Trophy 2025 में न्यूजीलैंड का फुल क्रिकेटिंग शेड्यूल

19 फरवरी, बुधवार- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

24 फरवरी, सोमवार- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

2 मार्च, रविवार- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

ICC Champions Trophy 2025 Full Schedule

19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

20 फरवरी – भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई

21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची

22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर

23 फरवरी – पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

25 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी

26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर

27 फरवरी – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी

28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

1 मार्च – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची

2 मार्च – न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

4 मार्च – सेमीफाइनल 1, दुबई

5 मार्च – सेमीफाइनल 2, लाहौर

9 मार्च – फाइनल, लाहौर (नोट: अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है, तो यह मैच दुबई में होगा)

10 मार्च – फाइनल के लिए रिजर्व दिन

আরো ताजा खबर

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...