Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy: वनडे में कैसा है बांग्लादेशी कप्तान का रिकॉर्ड? व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी डालें नजर-

Champions Trophy: वनडे में कैसा है बांग्लादेशी कप्तान का रिकॉर्ड? व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी डालें नजर-

Najmul Hossain Shanto (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी 2025 से होने वाली है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम 20 फरवरी को भारत के खिलाफ मुकाबले से अपने कैंपेन की शुरुआत करने वाली है। नजमुल हुसैन शान्तो बांग्लादेश की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं, शाकिब अल हसन और लिटन दास जैसे खिलाड़ी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है।

चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले आइए आपको बताते हैं कि वनडे में कप्तान के तौर पर नजमुल हुसैन शान्तो का रिकॉर्ड कैसा है, साथ ही उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में भी बताते हैं-


कप्तान के तौर पर नजमुल हुसैन शान्तो के आंकड़े-

नजमुल हुसैन शान्तो ने अब तक 11 वनडे मैचों में बांग्लादेश की कप्तानी की है। उन्होंने सिर्फ 4 मैच जीते हैं और 7 में हार का सामना करना पड़ा है। शान्तो का विनिंग प्रतिशत 36.36 है।

मैच जीत हार विनिंग प्रतिशत
11 4 7 36.36%

वनडे फॉर्मेट में बांग्लादेश के लिए ऐसा रहा है प्रदर्शन

वनडे फॉर्मेट में नजमुल हुसैन शान्तो के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 47 मैचों की 46 पारियों में 34.60 के औसत, 79.95 की स्ट्राइक रेट से 1488 रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे में अब तक तीन शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं।

वनडे में नजमुल हुसैन शान्तो का प्रदर्शन-

मैच 47
पारी 46
रन 1488
औसत 34.60
स्ट्राइक रेट 79.95
शतक 3
अर्धशतक 9
हाईएस्ट स्कोर 122*

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड-

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश का शेड्यूल-

20 फरवरी, भारत के खिलाफ- दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 2ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

24 फरवरी, न्यूजीलैंड के खिलाफ- रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, 2ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

27 फरवरी,  पाकिस्तान के खिलाफ- रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम,  2ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

আরো ताजा खबर

SM Trends: 2 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) जोश इंग्लिस, जिनकी नीलामी डील इस सीजन में उनकी उपलब्धता को लेकर अलग-अलग बातों की वजह से चर्चा का मुख्य विषय बन गई थी,...

IPL 2026, Match 46: गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मैच में, 3 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना करेगी। पंजाब किंग्स 8 मैचों में 6...

IPL 2026, Match 45: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

सनराइजर्स हैदराबाद 3 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल...

IPL 2026: एक ही फ्रेम में साथ आए भारत के तीन विश्व कप विजेता कप्तान, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: MS Dhoni, Suryakumar Yadav and Rohit Sharma (image via X) एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक यादगार पल देखने को मिला, जब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के...