Skip to main content

ताजा खबर

Chamari Athapaththu: महिला बिग बैश लीग में इस टीम के लिए अब 3 साल खेलेंगी चमारी अट्टापट्टू

Chamari Athapaththu: महिला बिग बैश लीग में इस टीम के लिए अब 3 साल खेलेंगी चमारी अट्टापट्टू

Chamari Athapaththu. (Image Source: Getty Images)

Chamari Athapaththu signs deal with Sydney Thunder: चमारी अट्टापट्टू ने महिला बिग बैश लीग (WBBL) 2024 से पहले सिडनी थंडर के साथ तीन साल का करार किया है। श्रीलंकाई कप्तान पिछले साल एक अन-ड्राफ्टेड फ्री एजेंट के रूप में थंडर का हिस्सा थीं। जब टीम के कुछ ड्राफ्ट किए गए क्रिकेटर अनुपलब्ध हो गए थे, तब उन्होंने क्लब में चौथा विदेशी प्लेयर का स्लॉट भरा था।

चमारी अट्टापट्टू का टीम में इस तरह शामिल होना सिडनी थंडर के लिए किसी करिश्मे की तरह था क्योंकि उन्होंने सीजन का अंत दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी के रूप में किया था।

बाएं हाथ की इस महिला बल्लेबाज ने 42.58 की औसत और 129.69 की स्ट्राइक रेट से टूर्नामेंट में 511 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ तीन विकेट और पूरे टूर्नामेंट में नौ विकेट अपने नाम किए थे।

अट्टापट्टू ने पिछले सीजन में चार बार प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार भी जीता और अंततः प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी जीता। इसके साथ ही उन्हें एलेक्स ब्लैकवेल मेडल भी मिला, जो थंडर की टीम की तरफ से साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाता है।

चमारी अट्टापट्टू ने सिडनी थंडर के साथ डील साइन करने के बाद क्या कहा?

Chamari Athapaththu लंदन में हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता में ओवल इनविंसिबल्स के लिए खेल रही हैं। वहां से उन्होंने बयान देते हुए कहा-

“अगले तीन सीजन के लिए सिडनी थंडर के साथ जुड़ना एक आसान निर्णय था क्योंकि मैं इस क्लब के विजन में विश्वास करती हूं और मैं इसकी उज्ज्वल भविष्य की सफलता का हिस्सा बनना चाहती हूं।  ”

“मुझे मेरी सिडनी थंडर के परिवार से बहुत प्यार है। मेरे साथी सिर्फ सहकर्मी नहीं हैं; वे दोस्त हैं जो हर दिन एक-दूसरे को बेहतर बनने के लिए प्रेरित करते हैं। यह चीज मेरे लिए महत्वपूर्ण है।”

सिडनी थंडर के नेशन से मुझे काफी सपोर्ट मिला है। वेस्टर्न सिडनी तो सिडनी थंडर का दिल और सोल है और ऐसी टीम के साथ जुड़ना और प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है।

सिडनी थंडर WBBL टीम (16 अगस्त तक)

चमारी अट्टापट्टू (आईएनटी), सामंथा बेट्स, हन्ना डार्लिंगटन, सास्किया होर्ले, अनिका लियरॉयड, फोबे लिचफील्ड, क्लेयर मूर, तानेले पेशेल, जॉर्जिया वोल, ताहलिया विल्सन

আরো ताजा खबर

IND vs ENG, 2nd Semi-Final: भारत बनाम इंग्लैंड मैच में ये 3 खिलाड़ी अकेले दम पर पलट सकते हैं मैच का रुख

IND vs ENG, 2nd Semifinal: 3 players to watch out for (image via getty) भारत और इंग्लैंड 5 मार्च, 2026 को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20...

5 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. SA vs NZ: पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से दी मात, फाइनल में बनाई जगह जारी आईसीसीटी20 वर्ल्ड...

कोलकाता में फिन एलन ने रच दिया इतिहास, 33 गेंद में शतक लगाने के साथ तोड़ दिए इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Finn Allen (Image Credit- Twitter X) कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर आज 4 मार्च को जारी टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच...

SA vs NZ, 1st Semifinal: फिन एलन ने 33 गेंदों में ठोकी सेंचुरी! जीता प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड

SA vs NZ, 1st Semifinal: Finn Allen named player of the match (image via JioHotstar) फिन एलन ने बुधवार को कोलकाता में टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में सिर्फ...