Skip to main content

ताजा खबर

कोलकाता में फिन एलन ने रच दिया इतिहास, 33 गेंद में शतक लगाने के साथ तोड़ दिए इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

कोलकाता में फिन एलन ने रच दिया इतिहास, 33 गेंद में शतक लगाने के साथ तोड़ दिए इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Finn Allen (Image Credit- Twitter X)

कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर आज 4 मार्च को जारी टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। बता दें इस मैच में न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) ने इतिहास रच दिया।

मुकाबले में उन्होंने 33 गेंदों में 10 चौके व 8 छक्के की मदद से 100* रनों की नाबाद ऐतिहासिक पारी खेली। अब वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले किस भी खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप में इससे तेज शतक नहीं लगाया है।

एलन ने क्रिस गेल का 10 साल पुराना रिकाॅर्ड भी तोड़ दिया है। गेल ने साल 2016 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक लगाया था। दूसरी ओर, इस शतकीय पारी के चलते न्यूजीलैंड ने मुकाबले में साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हरा दिया और 8 मार्च को होने वाले फाइनल में जगह बना ली। साथ ही एलन ने इस रिकाॅर्ड शतकीय पारी के चलते ढेरों रिकाॅर्ड को भी तोड़ा और बनाया भी।

फिन एलन ने तोड़ दिए इतने सारे रिकाॅर्ड्स

1. इस शतक के साथ फिन एलन अब टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की ओर से शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। एलन से पहले ब्रेंडन मैकुलम ने 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 123 और ग्लेन फिलिप्स ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 104 रनों की शतकीय पारी खेली थी।

2. इस शतक के साथ ही अब फिन एलन आईसीसी नाॅकआउट मैचों में सबसे बड़ा स्कोर (100*) बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले पूर्व श्रीलंकाई ओपनर टी दिलशान ने द ओवल में 2009 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 96* रन बनाए थे।

3. यह शतक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक, आईसीसी के किसी फुल मेंबर देश के खिलाफ सबसे तेज और टी20 इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक भी है।

4. गेंदों के हिसाब से फिन एलन का यह शतक अब संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गया है। इससे पहले एस्टोनिया के साहिल चौहान ने 27 और टर्की के मुहम्मद फहाज ने 29 गेंदों में शतक लगाया है।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...