Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: मैंने अभी तक की तेज गेंदबाजी की सबसे अच्छी सीरीज यह देखी है: जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे रिकी पोंटिंग

BGT 2024-25: मैंने अभी तक की तेज गेंदबाजी की सबसे अच्छी सीरीज यह देखी है: जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे रिकी पोंटिंग

Jasprit Bumrah And Ricky Ponting (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट को 6 विकेट से जीता। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

यही नहीं 5 मैच की टेस्ट सीरीज को भी ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस सीरीज में सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। टीम इंडिया की बात की जाए तो अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 32 विकेट झटके। वो टीम इंडिया की ओर से एकमात्र ऐसे गेंदबाज थे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के ऊपर जवाब बनाया हुआ था।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने जसप्रीत बुमराह की जमकर प्रशंसा की है। रिकी पोंटिंग ने कहा कि, ‘यह तेज गेंदबाजी की सबसे अच्छी सीरीज मैंने अभी तक देखी है। हां, यहां परिस्थिति तेज गेंदबाजों के लिए काफी अच्छी थी लेकिन बुमराह ने सभी गेंदबाजों से बेहतर गेंदबाजी की। उनको देखकर ऐसा लगा कि यहां बल्लेबाजी करना बहुत ही मुश्किल है। ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर में कई क्वालिटी बल्लेबाज है लेकिन उनको भी जसप्रीत बुमराह ने काफी परेशान किया।’

ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच की टेस्ट सीरीज अपने नाम की

इस टेस्ट सीरीज की बात की जाए तो पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया था। हालांकि इसके बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने काफी अच्छी वापसी की और दूसरे टेस्ट को अपने नाम किया। बारिश की वजह से तीसरा टेस्ट ड्रॉ में समाप्त हुआ। मेलबर्न में खेला गया बॉक्सिंग डे टेस्ट भी ऑस्ट्रेलिया ने जीता।

सिडनी में खेले गए पांचवे और अंतिम टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 181 रन पर ढेर हो गई। इंडिया दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 157 पर ऑलआउट हो गई। 162 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट गुरू दिवंगत रमाकांत आचरेकर को लेकर एक पोस्ट शेयर की है।...

“वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को दिया मौका

R Ashwin Predicts India’s XI for Galle Test, Includes Maiden Call-Up Pick (image via X) श्रीलंका के खिलाफ भारत की आने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, पूर्व...

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...