Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: मेलबर्न टेस्ट में पैट कमिंस ने धमाकेदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर जीता सभी का दिल, साथ ही POTM अवार्ड भी किया अपने नाम

BGT 2024-25: मेलबर्न टेस्ट में पैट कमिंस ने धमाकेदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर जीता सभी का दिल, साथ ही POTM अवार्ड भी किया अपने नाम

Pat Cummins (Photo Source: Getty Images)

मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 184 रन से हराया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। टीम इंडिया के खिलाड़ी मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

मेजबान के लिए कप्तान पैट कमिंस ने धमाकेदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। बता दें कि, पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 49 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 7 चौक जड़े। उनकी इस पारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए।

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने गेंदबाजी से भी शानदार प्रदर्शन किया और पहली पारी में तीन विकेट झटके। पैट कमिंस ने दूसरी पारी में भी बल्ले से अपनी छाप छोड़ी और 41 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में चार चौके जड़े। कमिंस ने दूसरी बड़ी में भी जबरदस्त गेंदबाजी की और तीन बहुमूल्य विकेट अपने नाम किए।

पैट कमिंस ने भारत की पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह को आउट किया जबकि दूसरी पारी में उन्होंने रोहित शर्मा, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल का विकेट हासिल किया।

ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। बता दें कि, पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इसके बाद मेजबान ने जबरदस्त वापसी की और दूसरे टेस्ट को अपने नाम किया था।

बारिश की वजह से ब्रिस्बेन में खेला गया तीसरा टेस्ट रद्द हो गया था। अब इन दोनों टीमों के बीच खेले गए चौथे टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच 3 जनवरी से शुरू हो रहा है। अंतिम टेस्ट को टीम इंडिया जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...

‘स्क्वाड में 15 की जगह हों 17 खिलाड़ी’ – 2027 WC से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की ICC से मांग

Andrew McDonald Urges ICC to Increase Squad Sizes to 17 for 2027 World Cup (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से 2027 वनडे...

SM Trends: 29 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट गुरू दिवंगत रमाकांत आचरेकर को लेकर एक पोस्ट शेयर की है।...