Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: टीम इंडिया के पर्थ टेस्ट को जीतने के बाद ग्लेन मैक्सवेल यशस्वी जायसवाल की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं

Yashasvi Jaiswal Record (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत हो चुकी है। इन दोनों टीमों के बीच पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया की ओर से यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में 161 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान यशस्वी ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने पहला टेस्ट खत्म होने के बाद यशस्वी जायसवाल की जमकर प्रशंसा की और साथ ही उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि युवा खिलाड़ी अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर में कम से कम 40 शतक बनाएंगे। बता दें कि, यशस्वी जायसवाल ने अभी तक 15 टेस्ट में 58 के ऊपर के औसत से चार शतक और आठ अर्धशतक जड़े हैं। यशस्वी के नाम दो दोहरे शक भी हैं और उन्होंने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 1592 रन बनाए हैं।

ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि, ‘जायसवाल में कोई भी कमजोरी नहीं दिख रही है। वो छोटी गेंद भी काफी अच्छी तरह से खेल रहे हैं और स्पिनर्स के खिलाफ भी जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। वो ऐसे खिलाड़ी हैं जो 40 से ज्यादा शतक बना सकते हैं और कुछ अविश्वसनीय रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।’

ग्लेन मैक्सवेल ने जसप्रीत बुमराह की भी जमकर प्रशंसा

ग्लेन मैक्सवेल ने जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा कि, ‘जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं और उन्होंने हर फॉर्मेट में विकेट लिए हैं। उनके खिलाफ खेलने किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत ही मुश्किल है। उनका एक्शन भी काफी अलग है और गेंदबाजी भी वो जबरदस्त तरीके से करते हैं। वो शानदार खिलाड़ी है।’

बता दें कि, जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में कुल 8 विकेट झटके थे। उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट हासिल किए थे जबकि दूसरी पारी में बुमराह ने तीन विकेट अपने नाम किए थे। यही नहीं प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया था। 5 मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला एडिलेड में 6 दिसंबर से शुरू होगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: KKR vs PBKS मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें 

KKR vs PBKS (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच 6...

IPL 2026: CSK के खिलाफ टिम डेविड ने जड़ा 106 मीटर लंबा छक्का, वायरल वीडियो आपने देखी क्या 

Tim David (Image Credit- Twitter X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला खेला गया। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले...

6 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में CSK की हार की हैट्रिक, आरसीबी ने 43 रनों से दी करारी शिकस्त जारी आईपीएल 2026 का 11वां मैच...

IPL 2026, KKR vs PBKS: कोलकाता और पंजाब की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं

आईपीएल 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स सोमवार, 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। कोलकाता को टूर्नामेंट में वैसी शुरुआत नहीं मिली है, जैसी उन्होंने सोची...