Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: CSK के खिलाफ टिम डेविड ने जड़ा 106 मीटर लंबा छक्का, वायरल वीडियो आपने देखी क्या 

IPL 2026: CSK के खिलाफ टिम डेविड ने जड़ा 106 मीटर लंबा छक्का, वायरल वीडियो आपने देखी क्या 

Tim David (Image Credit- Twitter X)

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला खेला गया। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी के लिए ऑलराउंडर टिम डेविड तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए और सीएसके के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

मुकाबले में डेविड ने 25 गेंदों में तीन चौके और 8 छक्कों की मदद से 70* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया। साथ ही उन्होंने आरसीबी के पारी के 19वें ओवर में एक गगनचुंबी छक्का भी लगाया, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आरसीबी के पारी का 19वां ओवर सीएसके की ओर से जेमी ओवरटन करने आए और इस ओवर की आखिरी गेंद पर टिम डेविड ने स्क्वाॅयर लेग पर एक लंबा छक्का लगाया। जिसकी वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। साथ ही इस वीडियो पर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आए।

देखें टिम डेविड ने किस तरह मारा ये लंबा छक्का

आरसीबी ने 43 रनों से जीता मैच

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो आरसीबी ने एकतरफा अंदाज में 43 रनों से जीत हासिल की। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गत चैंपियन आरसीबी ने 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए। आरसीबी के लिए फिल साल्ट ने 46, विराट कोहली ने 28 और देवदत्त पडिक्कल ने 50 रनों की पारी खेली, व रजत पाटीदार ने 48* रनों का योगदान दिया।

इसके बाद, जब सीएसके आरसीबी से मिले 251 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 19.4 ओवरों में 207 रनों पर सिमट गई। सीएसके के लिए सरफराज खान ने 50, प्रशांत वीर ने 43 और जेमी ओवरटन ने 37 रनों की पारी खेली। साथ ही इस जीत के बाद आरसीबी पाॅइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है। जबकि लगातार तीन हार के बाद सीएसके आखिरी पायदान पर मौजूद है।

আরো ताजा खबर

ICC Women’s T20WC 2026, IND W vs PAK W: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Women’s T20 WC 2026, IND W vs PAK W: india opted to bat first (image via JioHotstar) बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच आईसीसी...

IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास

IND vs AFG Aakash Chopra Shubman Gill (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करने...

14 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब...

वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए रोहित शर्मा ने भारतीय ओपनर के तौर पर रचा इतिहास

Rohit Sharma reaches huge milestone (image via getty) 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, रोहित शर्मा ने ओपनर के तौर पर भारत...