
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
1. IPL 2026: आईपीएल में CSK की हार की हैट्रिक, आरसीबी ने 43 रनों से दी करारी शिकस्त
जारी आईपीएल 2026 का 11वां मैच आज 5 अप्रैल, रविवार को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में आरसीबी ने 43 रनों से जीत हासिल की। तो वहीं, यह सीएसके की जारी टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार है। मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने सीएसके के सामने जीत के लिए 251 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन जब सीएसके इस बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 19.4 ओवरों में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई। यह जारी टूर्नामेंट में सीएसके की लगातार तीसरी हार है।
2. इंग्लिश क्रिकेटरों को कप्तान बेन स्टोक्स की दो टूक, कहा ‘काउंटी चैंपियनशिप से बनाओ टेस्ट टीम में जगह’
बेन स्टोक्स ने काउंटी क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को बड़ा संदेश दिया है। इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स का मानना है कि काउंटी चैंपियनशिप युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का शानदार मौका है, जिससे वे राष्ट्रीय टेस्ट टीम में अपनी जगह बना सकते हैं।
स्टोक्स ने आईसीसी से कहा कि इंग्लैंड में इस समय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। हाल के समय में कई खिलाड़ियों ने काउंटी चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करके इंग्लैंड लायंस टीम में जगह बनाई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खिलाड़ियों को इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहिए और अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहिए।
3. IPL को पीछे छोड़ PSL बनेगी दुनिया की नंबर-1 लीग? मोहसिन नकवी ने फिर किया बड़ा दावा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि पीएसएल तेजी से दुनिया की नंबर-1 क्रिकेट लीग बनने की ओर बढ़ रही है और आने वाले समय में यह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को भी पीछे छोड़ सकती है। नकवी ने बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक के दौरान कहा कि अब पीएसएल निवेश के लिए सबसे आकर्षक प्लेटफॉर्म बन चुका है। उन्होंने बताया कि 2024-25 के वित्तीय वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट को मंजूरी दे दी गई है और पीएसएल 2026 के फ्रेंचाइजी ऑक्शन में रिकॉर्ड तोड़ निवेश देखने को मिला है।
4. ‘जिस तरह से उन्होंने रोहित शर्मा को रोका, वह सराहनीय था’ DC की MI पर जीत के बाद, इरफान ने की इस स्टार की तारीफ
इरफान पठान ने दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत के बाद टीम के कप्तान अक्षर पटेल की जमकर तारीफ की है। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर मैच अपने नाम किया, और इस जीत में अक्षर पटेल की कप्तानी का बड़ा योगदान रहा। इरफान पठान ने कहा कि अक्षर पटेल ने मैच के दौरान बहुत समझदारी से फैसले लिए। खासतौर पर उन्होंने पावरप्ले में स्पिन गेंदबाजों का इस्तेमाल करके सभी को चौंका दिया। जब रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी कर रहे थे, तब अक्षर ने खुद गेंदबाजी की और साथ ही विप्रज निगम को भी मौका दिया। यह रणनीति काफी सफल रही और मुंबई की टीम पर दबाव बन गया।
5. IPL 2026: सूर्यवंशी और जायसवाल मुझे हेडन-गिलक्रिस्ट की याद दिलाते हैं: हरभजन सिंह
आईपीएल 2026 में राजस्थान राॅयल्स और गुजरात टाइटंस मैच के बाद, हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी, इन दोनों को देखकर मुझे एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन की याद आ जाती है। जब वे बल्लेबाजी करने आते थे, तो जो खौफ पैदा करते थे, वह कुछ और ही होता था। टीमें सचमुच सीधी खड़ी हो जाती थीं, यह सोचकर कि देखो, बड़े-बड़े बल्लेबाज आ रहे हैं। अब ये दोनों युवा हैं, लेकिन उनका प्रभाव और आभा हेडन और गिलक्रिस्ट जैसी ही है, और उन्होंने भी वैसा ही खौफ पैदा कर रखा है।
6. विराट कोहली ने T20 में बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
आईपीएल 2026 के 11वें मैच में आरसीबी ने पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हरा दिया। इस मैच में विराट कोहली 28 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन अपनी पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड आईपीएल में बना दिया। बता दें अब कोहली आईपीएल के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा कर कोहली ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने सीएसके के खिलाफ आईपीएल में 1188 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित ने केकेआर के खिलाफ आईपीएल में अबतक 1161 रन बनाने का कमाल किया है।
7. KKR vs PBKS, Match 12: कोलकाता या पंजाब, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें
KKR vs PBKS: हेट डू हेड रिकाॅर्ड टी20 रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड काफी मजबूत है। 35 मैचों में से कोलकाता ने 21 मैच जीते हैं, पंजाब ने 13 मैच जीते हैं, और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
| मैच खेले | 35 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते | 21 |
| पंजाब किंग्स ने जीते | 13 |
| टाइ | 00 |
| नो रिजल्ट | 01 |
| सबसे पहला मैच | 03 मई, 2008 |
| सबसे हालिया मैच | 26 अप्रैल, 2025 |
8. IPL 2026, KKR vs PBKS: कोलकाता और पंजाब की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं
ईडन गार्डन्स, कोलकाता पिच रिपोर्ट
कोलकाता का ईडन गार्डन्स देश के सबसे मशहूर मैदानों में से एक है, और जब यहां कोलकाता और पंजाब के बीच मैच होगा, तो दोनों तरफ से रनों की उम्मीद की जाएगी। हाल के दिनों में बाउंड्री की दूरी कम कर दी गई है, और इसीलिए इस मैदान की पिच पर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाना काफी मुश्किल नहीं होता है। हालांकि, स्पिनरों के लिए, खासकर उन स्पिनरों के लिए जो गेंद को थोड़ी ज्यादा हवा देने से नहीं हिचकिचाते, उनके लिए यह पिच बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।
KKR vs PBKS अनुमानित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर: ब्लेसिंग मुजरबानी
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह, विशक विजयकुमार और जेवियर बार्टलेट
इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल
IPL 2026: CSK के खिलाफ टिम डेविड ने जड़ा 106 मीटर लंबा छक्का, वायरल वीडियो आपने देखी क्या
जारी IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने रच दिया इतिहास, बुमराह-मलिंगा भी नहीं कर पाए हैं ऐसा
IPL 2026, KKR vs PBKS: कोलकाता और पंजाब की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं
IPL को पीछे छोड़ PSL बनेगी दुनिया की नंबर-1 लीग? मोहसिन नकवी ने फिर किया बड़ा दावा

