Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25 के दौरान आर अश्विन के रिटायरमेंट पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया शानदार बयान 

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज के तीसरे मैच के बाद अचानक से संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। अश्विन के इस फैसले से हर कोई हैरान था।

दूसरी ओर, अब अश्विन के संन्यास के फैसले को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज माइकल वाॅन (Michael vaughan) की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। वाॅन का कहना है कि अश्विन रिटायरमेंट के बाद सीधे सोशल मीडिया पर थे।

अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर माइकल वाॅन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर Club Prairie Fire पाॅडकास्ट पर वाॅन ने कहा- उन्होंने (अश्विन) अपने रिटायरमेंट के बाद से सामाजिक गतिविधियों में अच्छा समय बिताया है। उसने करियर समाप्त कर दिया है, जैसा बहुत से लोग समाप्त कर चुके हैं। वह बस खेल से दूर जाना चाहता था। आप कुछ समय के लिए उनकी बातें सुनना चाहेंगे, लेकिन वह संन्यास के बाद सीधे सोशल मीडिया पर थे, और सीरीज में योगदान दे रहे थे।

तो वहीं बीजीटी सीरीज में तेज गेंदबाज आकाशदीप की तारीफ करते हुए वाॅन ने कहा- आकाशदीप भी एक जोड़ीदार गेंदबाज है, वह अच्छा है और उसे गेंदबाजी करना पसंद है। उसने भाग्य के बिना गेंदबाजी की, लेकिन मेरी ओर से 10 में से 7 नंबर।

खैर, आपको 38 वर्षीय अश्विन के बारे में बताएं तो वह भारत के साथ-साथ दुनिया के कुछ महान खिलाड़ियों में से एक हैं। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।

अश्विन ने खेले गए 106 टेस्ट मैचों में कुल 537 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 37 पांच विकेट हाॅल शामिल हैं। इसके अलावा अश्विन ने भारत के लिए खेले 116 वनडे मैचों में 156 और 65 टी20 मैचों में कुल 72 विकेट हासिल किए हैं।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया की ओर से फाइनल खेलेंगी एलिस पैरी? कोच ने फिटनेस को लेकर किया बड़ा खुलासा 

Ellyse Perry (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने यूके में जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन के फाइनल में जगह बना ली है। तो वहीं,...

ENG vs IND: श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय टी20 कप्तान

shreyas iyer (Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने...

श्रीलंका ने जारी किया भारत के टेस्ट दौरे का शेड्यूल, अगस्त में खेली जाएगी दो मैचों की सीरीज

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह...

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले एक्शन में विराट कोहली, पूर्व कोच संजय बांगर के साथ ट्रेनिंग का वीडियो वायरल!

Viral video of Virat Kohli training with Sanjay Bangar drops ahead of England series (image via X) इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज की तैयारी के लिए, विराट कोहली...