
Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 22 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया का सामना करने वाली है। रोहित शर्मा व्यक्तिगत कारणों की वजह से इस मैच में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वह इस समय अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते मुंबई में मौजूद हैं। वह एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
तो वहीं रोहित की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। बुमराह टेस्ट क्रिकेट में इस समय लगातार उपकप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। यह दूसरी बार होगा जब बुमराह भारतीय टीम की खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेंट में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले बुमराह साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ रिशेड्यूल टेस्ट मैच में कप्तानी कर चुके हैं।
दूसरी ओर, पर्थ में होने वाले बीजीटी के पहले मैच से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में कप्तान जसप्रीत बुमराह मजाकिया अंदाज में एक रिपोर्टर को करेक्ट करते हुए नजर आए हैं, जिसने उन्हें गलती से एक मध्यम गति का तेज गेंदबाज कह दिया था।
ये रहा बुमराह का प्रेस काॅन्फ्रेंस में कमाल का पल
सवाल – एक मीडियम पेस ऑलराउंडर के रूप में भारत की कप्तानी करना कैसा लगता है?
जसप्रीत बुमराह – यार, मैं 150 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी कर सकता हूं, कम से कम आप तेज गेंदबाज कप्तान तो कहते (हंसते हुए)
मैं तेज गेंदबाजी कप्तानों के समर्थकों में से एक हूं: बुमराह
दूसरी ओर, इस काॅन्फ्रेंस में जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाज कप्तानों को सपोर्ट करते हुए नजर आए हैं। तो वहीं बीते समय में भारतीय टीम की कमान संभालने को लेकर बुमराह को काफी बार मुखर होते हुए देखा गया है।
बुमराह ने आगे कहा- मैं समर्थकों में से एक रहा हूं, ऐसे कई उदाहरण हैं, तेज गेंदबाज स्मार्ट होते हैं। पैट कमिंस सफल रहे हैं, कपिल देव ने पहले ऐसा किया था, उम्मीद है कि यह एक नए नजरिए की शुरुआत है।
NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो
‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ
‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना
NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

