Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: ‘कम से कम आप तेज गेंदबाज कप्तान तो कहते’ रिपोर्टर द्वारा मीडियम पेस गेंदबाज कहने पर जसप्रीत बुमराह 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 22 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया का सामना करने वाली है। रोहित शर्मा व्यक्तिगत कारणों की वजह से इस मैच में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वह इस समय अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते मुंबई में मौजूद हैं। वह एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

तो वहीं रोहित की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। बुमराह टेस्ट क्रिकेट में इस समय लगातार उपकप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। यह दूसरी बार होगा जब बुमराह भारतीय टीम की खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेंट में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले बुमराह साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ रिशेड्यूल टेस्ट मैच में कप्तानी कर चुके हैं।

दूसरी ओर, पर्थ में होने वाले बीजीटी के पहले मैच से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में कप्तान जसप्रीत बुमराह मजाकिया अंदाज में एक रिपोर्टर को करेक्ट करते हुए नजर आए हैं, जिसने उन्हें गलती से एक मध्यम गति का तेज गेंदबाज कह दिया था।

ये रहा बुमराह का प्रेस काॅन्फ्रेंस में कमाल का पल

सवाल – एक मीडियम पेस ऑलराउंडर के रूप में भारत की कप्तानी करना कैसा लगता है?

जसप्रीत बुमराह – यार, मैं 150 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी कर सकता हूं, कम से कम आप तेज गेंदबाज कप्तान तो कहते (हंसते हुए)

मैं तेज गेंदबाजी कप्तानों के समर्थकों में से एक हूं: बुमराह

दूसरी ओर, इस काॅन्फ्रेंस में जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाज कप्तानों को सपोर्ट करते हुए नजर आए हैं। तो वहीं बीते समय में भारतीय टीम की कमान संभालने को लेकर बुमराह को काफी बार मुखर होते हुए देखा गया है।

बुमराह ने आगे कहा- मैं समर्थकों में से एक रहा हूं, ऐसे कई उदाहरण हैं, तेज गेंदबाज स्मार्ट होते हैं। पैट कमिंस सफल रहे हैं, कपिल देव ने पहले ऐसा किया था, उम्मीद है कि यह एक नए नजरिए की शुरुआत है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 में पहुंचा ‘विजय फीवर’! वेंकटेश अय्यर ने फिफ्टी के बाद किया विजय स्टाइल सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026, PBKS vs RCB: Venkatesh Iyer (image via X) रविवार (17 मई) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में क्रिकेट और पॉप कल्चर का शानदार मेल देखने...

IPL में ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर लगेगा प्रतिबंध! पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने की BCCI से बड़ी अपील

‘Chit Celebration’ to be Banned in IPL! Former Indian Batsman Makes Major Appeal to BCCI (image via X) आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के अनोखे सेलिब्रेशन लगातार चर्चा में बने हुए...

IPL 2026 टिकट घोटाला: विराट कोहली के मैचों के लिए ब्लैक में बिके ₹80,000 के टिकट, DDCA अधिकारी के शामिल होने का शक

IPL Black Tickets (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के दौरान टिकटों की कालाबाजारी को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के...

17 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: वेंकटेश अय्यर ने शानदार अर्धशतक जड़ा, जिसके दम पर RCB ने पंजाब किंग्स को 223 रनों का लक्ष्य दिया रविवार (17...