

पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के इस क्रिकेटर में बड़े स्तर पर सफल होने के लिए जरूरी सभी गुण मौजूद हैं। अश्विन ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए कहा कि 2027 आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए कंबोज एक मजबूत दावेदार हो सकते हैं।
अश्विन ने X पर दो पैराग्राफ की एक पोस्ट में अपनी राय साझा की, जिसमें उन्होंने हरियाणा के 25 वर्षीय गेंदबाज के हालिया शानदार प्रदर्शन (भारतीय टीम के लिए) की ओर ध्यान दिलाया। यह कमेंट तब आया जब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने के बाद, कंबोज ने शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेली जा रही सीरीज के दूसरे मैच में भी एक बेहतरीन शुरुआती स्पेल डाला।
अश्विन ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर लिखा और 2027 को इस तेज गेंदबाज के लिए एक अहम टारगेट बताया, “गेंदबाजी के लिए कंडीशंस अच्छे हैं, लेकिन कंबोज लगातार यह दिखा रहे हैं कि उनमें इस स्तर पर सफल होने की काबिलियत है। ऐसे में जब भारत एक और वर्ल्ड कप ईयर की ओर बढ़ रहा है, तो कंबोज निश्चित रूप से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।”
देखें पोस्ट
Good conditions for bowling, but Kamboj continues to show that he has the tools to be successful at this level.
He is definitely putting his hand up as India get into another World Cup year. https://t.co/5FuQBY30yy
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) November 7, 2026
ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले वनडे मैच में कंबोज के शानदार प्रदर्शन के बाद अश्विन का ये कमेंट आया है। उस मैच में, इस दाएं हाथ के मीडियम पेसर ने 10 ओवरों में (जिसमें दो मेडन ओवर भी शामिल थे) सिर्फ 22 रन देकर 2 विकेट लिए थे और कीवी टीम की बल्लेबाजी क्रम को काफी परेशां किया था। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था और उनकी मदद से भारत को 2019 के बाद न्यूजीलैंड की धरती पर अपनी पहली वनडे जीत मिली थी। इसके बाद, आज (7 नवंबर) वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भी उन्होंने बेहद सधी हुई गेंदबाजी की।
कंबोज की तेजी से मिली सफलता के पीछे घरेलू क्रिकेट में उनका लगातार दबदबा रहा है। 2025 के बीच में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करने के बाद, इस तेज गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी के सभी दस विकेट लेने वाले केवल तीसरे गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया था। वे 2024–25 दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे थे और हरियाणा की विजय हजारे ट्रॉफी की ऐतिहासिक जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें – उस्मान ख्वाजा ने किया बड़ा खुलासा, 2018 केप टाउन बाॅल टेम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल
‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना
NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट
गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान
उस्मान ख्वाजा ने किया बड़ा खुलासा, 2018 केप टाउन बाॅल टेम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल 

