Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: रवींद्र जडेजा की तीसरे टेस्ट की भारतीय प्लेइंग XI में हुई वापसी को लेकर संजय बांगर ने दिया बड़ा बयान

Ravindra Jadeja (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत आज यानी 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा में हो चुकी है। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं और दोनों ने 1-1 में जीत दर्ज की है। बचे हुए तीनों टेस्ट को जीतना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है।

तीसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग XI में टीम इंडिया ने दो बड़े बदलाव किए हैं। टीम इंडिया ने रविचंद्रन अश्विन और हर्षित राणा को हटाकर रवींद्र जडेजा और आकाश दीप को प्लेइंग XI में शामिल किया है। यह दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले दो टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में शामिल नहीं किए गए थे।

तीसरे टेस्ट मैच की भारतीय प्लेइंग XI को लेकर पूर्व खिलाड़ी संजय बांगर ने अपना पक्ष रखा है। संजय बांगर के मुताबिक वो खुद इस चीज को देखकर हैरान थे कि आखिर क्यों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच में जडेजा को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था। संजय बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘यह थोड़ी हैरान कर देने वाली चीज थी कि उन्होंने ऑफ स्पिनर के साथ शुरुआत की। जडेजा को चुनना चाहिए था। हालांकि तीसरे टेस्ट में उन्हें जरूर शामिल किया गया है।’

तीन टेस्ट में तीन स्पिनर यह देखकर हैरानी हुई: संजय बांगर

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘तीन टेस्ट में तीन स्पिनर्स देखने को मिले हैं और यह थोड़ा हैरान कर देने वाली बात है। पिछले पांच टेस्ट में उन्होंने अपनी उसी प्लेइंग XI के साथ नहीं खेल है लेकिन आकाश दीप को टीम में वापस देखकर काफी खुशी महसूस हो रही है। जडेजा भी काफी लंबे समय तक मैच विनर साबित हुए हैं।’

बता दें कि, बारिश की वजह से तीसरे टेस्ट के खेल के पहले दिन सिर्फ 13.2 ओवर ही फेंके जा सके थे। यही वजह है कि खेल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में बिना विकेट खोए 28 रन बना लिए हैं। खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

আরো ताजा खबर

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...

15 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ‘मुझे उम्मीद है कि यह बस शुरुआत है’: भारत की हालिया वैश्विक जीतों पर रोहित भारत कई वैश्विक आईसीसी प्रतियोगिताओं – महिला विश्व...

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...