Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: मुझे नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया टीम की छोटी गेंद की योजना हमारे सामने सफल रही है: शुभमन गिल

Pat Cummins and Shubman Gill. (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन में शुरू हो रहा है। हालांकि तीसरे टेस्ट से पहले शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस की छोटी गेंद की योजना पर मुंहतोड़ जवाब दिया है।

अभी तक दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। जहां एक तरफ पहला टेस्ट टीम इंडिया ने अपने नाम किया था वहीं दूसरी ओर दूसरे टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने जीता। तीसरे टेस्ट मैच से पहले पैट कमिंस ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ उनकी शॉर्ट गेंद योजना ने हमेशा ही काम किया है। इसी को लेकर भारतीय बल्लेबाज ने अपना पक्ष रखा। शुभमन गिल ने कहा कि एडिलेड टेस्ट में सिर्फ एक ही भारतीय खिलाड़ी छोटी गेंद पर आउट हुआ था।

शुभमन गिल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि, ‘मुझे नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया टीम हमारे खिलाफ छोटी गेंद योजना पर सफल रही है। निचले क्रम के के बल्लेबाजों के अलावा सिर्फ एक बल्लेबाज छोटी गेंद पर आउट हुआ था। मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि पैट कमिंस किस सफलता की बात कर रहे हैं।’

यह रही वीडियो:

Shots fired already? 👀

While @patcummins30 claims Australia have succeeded in their short ball ploy, look what @ShubmanGill has to say about it! 😁😅

1️⃣ DAY TO GO for #AUSvINDOnStar 3rd Test 👉 SAT 14 DEC, 5.20 AM onwards! #ToughestRivalry pic.twitter.com/vS55v5Qgwz

— Star Sports (@StarSportsIndia) December 13, 2024

5 मैच की टेस्ट सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है

दोनों ही टीमें आगामी टेस्ट को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच काफी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। टीम इंडिया की बात की जाए तो एडिलेड टेस्ट में उन्होंने काफी खराब प्रदर्शन किया था और यही वजह है की टीम को इसमें हार झेलनी पड़ी थी।

अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बचे हुए तीन टेस्ट मैच को जीतना बेहद जरूरी है। यहां से एक हार भी टीम इंडिया के लिए काफी परेशानी वाली बात हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो टीम को भी इस टेस्ट सीरीज को अपने नाम करना बेहद जरूरी है। भले ही शुभमन गिल दूसरे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हो लेकिन तीसरे टेस्ट में जबरदस्त बल्लेबाज अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: धवन-कोहली को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने बनाया रिकाॅर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इतिहास रचते हुए भारतीय टीम के लिए...

INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज व संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानें 

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) 12 जून से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के जारी 10वें सीजन में अभी...

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...