
AUS vs IND (Pic Source-X)
ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय टीम की ओर से केएल राहुल ने निराशाजनक बल्लेबाजी की और शानदार खिलाड़ी मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल का विकेट ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने झटका।
तमाम लोगों को उम्मीद थी कि केएल राहुल इस पारी में बड़ा स्कोर बनाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहली पारी में केएल राहुल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और 6 चौकों की मदद से 37 रन बनाए थे। हालांकि दूसरी पारी में राहुल अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।
पैट कमिंस ने भारतीय खिलाड़ी को छोटी गेंद फेंकी जिसे केएल राहुल सही तरीके से खेल नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेटकीपर एलेक्स केरी के पास गई जिन्होंने इस कैच को काफी अच्छी तरह से पकड़ा। टीम इंडिया को दूसरी पारी के शुरुआत में ही बड़ा झटका लग चुका है।
इससे पहले टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 180 रन पर ऑलआउट हुई थी जबकि मेजबान ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 337 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में ट्रेविस हेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 17 चौके और 4 छक्कों की मदद से 140 रनों की तूफानी पारी खेली। हेड ने अपनी इस पारी के दौरान टीम इंडिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।
KL Rahul gone for 7(10)#IndVsAus pic.twitter.com/Uz9ier035G
— Sumit Arora (@kingsumitarora) December 7, 2024
टीम इंडिया ने दूसरी पारी में की निराशाजनक शुरुआत
हेड के अलावा मार्नस लाबुशेन ने 64 रन बनाए जबकि Nathan McSweeney ने 39 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने चार-चार विकेट झटके जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
टीम इंडिया को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें यहां से महत्वपूर्ण साझेदारी करनी होगी। भले ही राहुल आउट हो गए हो लेकिन टीम इंडिया के पास और भी कई बेहतरीन खिलाड़ी है जो इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़त बना सकते हैं।
29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया
IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

