Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: अंपायर के फैसले पर आगबबूला हुए विराट कोहली, बोले- “पर्थ में केएल राहुल को तो…”

VIDEO: अंपायर के फैसले पर आगबबूला हुए विराट कोहली, बोले- “पर्थ में केएल राहुल को तो…”

Virat Kohli (Photo Source: X)

AUS vs IND, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पिंक-बॉल टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जा रहा है। टीम इंडिया पहली पारी में 180 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। खेल के दूसरे दिन टीम ने वापसी की और शुरुआत में तीन बड़े विकेट चटकाए। लेकिन टीम को अब ट्रैविस हेड को आउट करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

विराट कोहली मैदान में अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, जिसका नजारा एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन देखने को मिला। विराट ने थर्ड अंपायर के फैसले पर नाराजगी जाहिर की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं-

तीसरे अंपायर ने लिया विवादित फैसला

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का 58वां ओवर रविचंद्रन अश्विन ने डाला था, तीसरी गेंद पर पूरी टीम ने LBW के लिए अपील की लेकिन ऑनफील्ड अंपायर ने नॉट-आउट करार दिया। जिसके बाद रोहित शर्मा ने अश्विन से बातचीत की और DRS ले लिया।

रिप्ले में दिखा कि गेंद बल्ले के काफी करीब थी। थर्ड अंपायर रिचर्ड कैटलबोरो ने कहा कि गेंद पहले पैड पर लगी या बैट पर इसका कोई प्रमाण नहीं है उन्होंने SNICKO में स्पाइक देखा और नॉटआउट करार दिया। थर्ड अंपायर ने बॉल-ट्रैकिंग की ओर रुख करने का भी नहीं सोचा और भारत ने रिव्यू गंवाया।

यह भी पढ़े:- AUS vs IND: ‘चल निकल’ ट्रैविस हेड को आउट करने के बाद कुछ ऐसा था सिराज का रिएक्शन, वायरल हुई वीडियो 

कोहली ने अंपायर को कही यह बात

ब्रॉडकास्टर्स ने थोड़ी देर बाद जूम-आउट करके रिप्ले दिखाया, जिसमें साफ पता चला कि गेंद पैड पर पहले लगी थी। अंपायर के फैसले से विराट कोहली गुस्से में आ गए और उन्होंने याद दिलाया कि पर्थ में केएल राहुल के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था लेकिन तब उन्हें आउट करार दिया गया था। कोहली ने अंपायर से कहा, “केएल का पर्थ में भी यही हाल था, दो स्पाइक्स बैट और पैड थे”

बता दें, पर्थ टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल को थर्ड अंपायर ने ऑनफील्ड अंपायर का फैसला पलट कर आउट करार दिया था, जबकि पता ही नहीं चल रहा था गेंद पहले पैड पर लगी है या बैट पर?

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...