Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: जैसे ही ट्रेविस हेड हुए आउट, युवा फैन ने मोहम्मद सिराज के सेलिब्रेशन की उतारी नकल, आप भी देखें वीडियो

BGT 2024: जैसे ही ट्रेविस हेड हुए आउट, युवा फैन ने मोहम्मद सिराज के सेलिब्रेशन की उतारी नकल, आप भी देखें वीडियो

AUS vs IND (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच ब्रिस्बेन में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस मुकाबले के दौरान जैसे ही ट्रेविस हेड का विकेट गिरा वैसे ही एक नन्हा भारतीय फैन मोहम्मद सिराज के सेलिब्रेशन की नकल उतारता हुआ नजर आया, जिसका वीडियो जमकर हो रहा है।

यह सब देखने को मिला ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान। दूसरी पारी में ट्रेविस हेड का विकेट मोहम्मद सिराज ने झटका। जैसे ही हेड आउट हुए वैसे ही स्टैंड में खड़े एक नन्हें फैन को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के विकेट का जश्न मनाते हुए देखा गया। नन्हें फैन ने सिराज के सेलिब्रेशन की नकल की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो:

this is me whenever Head gets out pic.twitter.com/C2uoosPCNu

— soo washed (@anubhav__tweets) December 18, 2024

मुकाबले की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 445 रन बनाए थे। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 152 रन बनाए, जबकि अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 101 रनों का योगदान दिया। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा एलेक्स कैरी ने 70 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 260 रन पर ढेर हो गई।

टीम इंडिया की ओर से पहली पारी में केएल राहुल ने 84 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 77 रन का योगदान दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 89/7 के स्कोर पर घोषित कर दी। दूसरी पारी में टीम की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने 22 रन बनाए, जबकि एलेक्स कैरी ने 20* रन का योगदान दिया। पांचवें दिन 275 रनों के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में सिर्फ आठ रन ही बना पाई और बारिश ने मुकाबले में खलल डाल दी। अंत में इसे ड्रॉ घोषित कर दिया गया।

इस मुकाबले में ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया। यही नहीं भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने भी मैच खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपने खेल से तमाम फैंस का दिल जीता।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 58: PBKS बनाम MI मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

PBKS vs MI Match Preview (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 58वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 14 मई, बुधवार को खेला जाएगा।...

Women’s T20 WC 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने की टीम की घोषणा, लूसी हैमिल्टन को मिली जगह

Lucy Hamilton (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने अगले महीने शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर...

13 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: अहमदाबाद में गेंदबाजों का कहर, गुजरात ने एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद को 82 रनों से हराया गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स...

IPL 2026: अहमदाबाद में गेंदबाजों का कहर, गुजरात ने एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद को 82 रनों से हराया 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का 56वां मैच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें गुजरात...