Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: अरे भाई, सिर्फ अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है: पत्रकार के पूछे गए सवाल पर रोहित शर्मा ने दिया मजाकिया जवाब

BGT 2024: अरे भाई, सिर्फ अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है: पत्रकार के पूछे गए सवाल पर रोहित शर्मा ने दिया मजाकिया जवाब

Rohit Sharma (Pic Source-X)

ब्रिस्बेन में खेला गया तीसरा टेस्ट मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच में ड्रॉ रहा। इस मैच में दोनों ही टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि बारिश ने मैच में खलल डाली जिसकी वजह से यह ड्रॉ में समाप्त हुआ।

यही नहीं रविचंद्रन अश्विन ने भी इस मैच के खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। रविचंद्रन अश्विन ने इस बात की घोषणा मैच खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की। हालांकि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकार के एक सवाल पर रोहित शर्मा ने ऐसा जवाब दिया जिसको सुन सभी लोग हंस पड़े।

दरअसल तीसरे टेस्ट के खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकार ने सवाल पूछा कि क्या चेतेश्वर पुजारा, रवि अश्विन, और अजिंक्य रहाणे अलग-अलग भूमिका में नजर आएंगे?’ इस पर रोहित शर्मा ने जवाब दिया कि, ‘अरे भाई, खाली रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास की घोषणा की है। तुम लोग मरवा दोगे मुझे, वो दोनों एक्टिव है और कभी भी आ सकते हैं परफॉर्म करके।’

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरा टेस्ट ड्रॉ में हुआ समाप्त

तीसरे टेस्ट मैच की बात की जाए तो मेजबान आस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 445 रन बनाए थे जिसके जवाब में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 260 रन पर ढेर हो गई थी। इसके बाद आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी को 89 रन पर 7 विकेट पर घोषित कर दिया। टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए सिर्फ 8 रन ही बना पाई जिसके बाद बारिश की वजह से यह मैच ड्रॉ में समाप्त हुआ।

तीसरे टेस्ट मैच के बाद 5 मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला गया था जिसको टीम इंडिया ने अपने नाम किया था जबकि एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट को मेजबान आस्ट्रेलिया ने जीता था। अब इन दोनों टीमों के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हो रहा है। आगामी मैच को दोनों ही टीमें जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...