Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: गाबा टेस्ट के बाद रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, संन्यास की घोषणा करते इमोशनल हुए

BGT 2024: गाबा टेस्ट के बाद रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, संन्यास की घोषणा करते इमोशनल हुए

Ashwin (Source X)

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने ब्रिसबेन टेस्ट के ड्रॉ पर समाप्त होते ही अपने संन्यास का ऐलान किया। इससे पहले विराट कोहली और अश्विन का ड्रेसिंग रूम से इमोशनल वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके संन्यास की बातें होने लगी थीं। अब इस बात की पुष्टि अश्विन ने खुद कर दी है।

रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही बेहतरीन रहा है और उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है। अश्विन ने तीसरे टेस्ट के खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की घोषणा की कि आज यानी 18 दिसंबर को वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने जा रहे हैं।

रविचंद्रन अश्विन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘मैं चाहता था कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जसप्रीत बुमराह या आकाश दीप आए लेकिन रोहित शर्मा ने मुझे आने को कहा। ज्यादा वक्त ना लेते हुए मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहा हूं। मैं सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के फॉर्मेट से संन्यास ले रहा हूं। ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको मैं शुक्रिया कहना चाहता हूं खासतौर पर बीसीसीआई और अपने टीम के साथी लोगों को। टीम इंडिया के लिए खेलना हमेशा ही शानदार रहा है और मैं खुद अपने आप को सम्मानित महसूस करता हूं कि मैंने अंतरराष्ट्रीय टीम की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन किया है।

मैं अपने कप्तान रोहित शर्मा को भी शुक्रिया कहना चाहूंगा, जिन्होंने मेरा काफी सपोर्ट किया। मेरा परिवार भी मेरे साथ हमेशा खड़ा रहा। सभी को शुक्रिया।’

रविचंद्रन अश्विन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आंकड़े

बता दें, रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 106 मैचों में 25.76 की औसत से 3503 रन बनाए हैं, जबकि 24 की औसत से 537 विकेट झटके हैं। इसके अलावा 116 वनडे मैचों में अश्विन ने 86.96 के स्ट्राइक रेट से 707 रन बनाए हैं। यही नहीं इस फॉर्मेट में उनके नाम 156 विकेट है।

65 टी20 में बेहतरीन ऑलराउंडर ने 22.32 की औसत से 72 विकेट झटके हैं, जबकि 115 के स्ट्राइक रेट से उनके नाम 160 रन है। भले ही रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...