Skip to main content

ताजा खबर

BCCI ने बेंगलुरु में नए NCA का किया उद्घाटन, 3 मैदान, 86 पिच और इन सुविधाओं से है लैस

BCCI ने बेंगलुरु में नए NCA का किया उद्घाटन 3 मैदान 86 पिच और इन सुविधाओं से है लैस

BCCI inaugurates new NCA in Bengaluru (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार, 29 सितंबर को बेंगलुरु में नई नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) का उद्घाटन किया। अब इसे बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (BCCI Centre of Excellence) के नाम से भी जाना जाएगा। नए एनसीए का निर्माण बीसीसीआई सचिव जय शाह के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए किया गया है, और इसका उद्देश्य भारत में क्रिकेट के फ्यूचर जनरेशन के स्किल डेवलपमेंट में मदद करना है।

BCCI ने नए NCA में तीन वर्ल्ड-क्लास ग्राउंड

नया NCA 40 एकड़ से ज्यादा जमीन पर फैला हुआ है, इसमें कुल तीन मैदान और 86 पिचें तैयार किए गए हैं, जिनमें इनडोर और आउटडोर दोनों तरह की पिचें हैं। तीनों मैदानों को इंग्लिश काउंटी मैदान के तर्ज पर डिजाइन किया गया है।

मेन ग्राउंड, जो ग्राउंड ए है, में 85 गज की बाउंड्री है, जिसमें खेलने के लिए 13 लाल मिट्टी की पिचें उपलब्ध हैं। ग्राउंड बी और सी मुख्य रूप से 75 गज की बाउंड्री के साथ अभ्यास के लिए रखे गए हैं। मैदान में 11 मांड्या मिट्टी की पिचें और 9 ब्लैक कॉटन मिट्टी की पिचें भी हैं।

बारिश के मामले में, Subsurface Drainage System लगाई जाती है, जिससे बारिश के बाद जल्दी से जल्दी पानी की निकासी हो सके। इसके अलावा, सेंटर में 45 आउटडोर नेट पिच भी हैं। नेट के ठीक बगल में फील्डिंग प्रैक्टिस एरिया और छह आउटडोर रनिंग ट्रैक हैं।

इंटीग्रेटेड कैमरे भी लगाए गए हैं

इनडोर सुविधाओं के लिए, यूके और ऑस्ट्रेलिया से टर्फ के साथ आठ पिचें मौजूद हैं। इसके अलावा, 80 मीटर का कॉमन रन-अप एरिया मौजूद है, साथ ही मजबूत ग्लास पैनल भी हैं। इनडोर एरिया में, इंटीग्रेटेड कैमरे भी मौजूद हैं, जो बेहतर विश्लेषण के लिए खेल को कैप्चर करेंगे, यह सुनिश्चित करते हुए कि खिलाड़ी समय और मौसम की परवाह किए बिना अपना प्रैक्टिस पूरा कर सकें।

ड्रेसिंग रूम भी है बेहतरीन

साउथ पवेलियन 45,000 वर्ग फीट में फैला एक दो मंजिला बिल्डिंग है, जिसमें सबसे बड़ा ड्रेसिंग रूम है, जो लगभग 3,000 वर्ग फीट का है, जिसमें जकूजी, लाउंज, मसाज रूम, किट रूम और टॉयलेट हैं। साथ ही स्टेट-ऑफ-द-आर्ट कमेंटेटर और मैच रेफरी रूम भी हैं, जिनमें ब्रॉडकास्टिंग सुविधाएं, एक बड़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस एरिया और एक वीआईपी लाउंज और डाइनिंग स्पेस है। डाइनिंग और डॉरमेट्री ब्लॉक, 15,000 वर्ग फीट की एक मंजिला बिल्डिंग है, जो स्टॉफ के खाने और रहने के लिए बनाई गई है।

यह भी पढ़े:- IPL फ्रेंचाइजियों को मिल गई है BCCI से डेडलाइन, धोनी, रोहित और कोहली को लेकर अब सभी को लेने होंगे महत्वपूर्ण फैसले

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...