Skip to main content

ताजा खबर

BAN vs SA, 1st Test: हसन महमूद ने एडन मार्करम को किया बोल्ड, साउथ अफ्रीकी कप्तान से हुई यह गलती, देखें वीडियो

BAN vs SA 1st Test हसन महमूद ने एडन मार्करम को किया बोल्ड साउथ अफ्रीकी कप्तान से हुई यह गलती देखें वीडियो

Aiden Markaram & Hasan Mehmud (Photo Source: X)

BAN vs SA, 1st Test: साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 21 अक्टूबर से खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 106 रनों पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका को भी पहली पारी में खराब शुरुआत मिली है।

बांग्लादेश के युवा गेंदबाज हसन महमूद ने पहले ही ओवर में एडन मार्करम को आउट कर विरोधी टीम को बड़ा झटका दिया। महमूद की गेंद को मार्करम ठीक तरह से पढ़ नहीं पाए और गेंद सीधे जाकर स्टंप्स से टकरा गई।

हसन महमूद ने एडन मार्करम को किया क्लीन बोल्ड

साउथ अफ्रीका की पारी के पहले ओवर की छठी गेंद हसन महमूद ने 131.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी थी। एडन मार्करम लाइन को ठीक तरह से पढ़ नहीं पाए, उन्हें लगा कि गेंद पिच होने के बाद दूर चली जाएगी। उन्होंने बैकफुट पर खड़े होकर सीधे बल्ले से डिफेंड करने की कोशिश की।

गेंद लेकिन उनके बल्ले और पैड के बीच से निकल गई और, मिडिल स्टंप से टकराई और वह बोल्ड हो गए। हसन महमूद द्वारा डाली गई यह एक ऐसी डिलीवरी थी जिसे खेला नहीं जा सकता था। साउथ अफ्रीकी कप्तान 7 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए और मात्र 9 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा।

यहां देखें मार्करम के आउट होने का वीडियो-

तैजुल इस्लाम ने खोला पंजा

बांग्लादेशी गेंदबाज तैजुल इस्लाम ने अपना शानदार खेल दिखाते हुए पांच साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स (23), डेविड बेडिंघम (11), टोनी डी जोर्जी (30), मैथ्यू ब्रीटज्के (0) और रायन रिकेल्टन (27) का विकेट चटकाया। टॉप ऑर्डर के बाद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों का भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 108 के स्कोर पर 6 विकेट गंवाने के बाद टीम की वापसी मुश्किल नजर आ रही है।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...