Skip to main content

ताजा खबर

AUS W vs IND W: भारत को तीसरे मैच में 185 रनों से हराकर, ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज का 3-0 से किया क्लीनस्वीप

AUS W vs IND W: भारत को तीसरे मैच में 185 रनों से हराकर, ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज का 3-0 से किया क्लीनस्वीप
Australia Women vs India Women 3rd ODI (Image Credit- Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। यहां पर दोनों टीमों के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला आज 1 मार्च को होबार्ट के बेलेरिव मैदान पर खेला गया। बता दें इस मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 185 रनों के बड़े अंतर से भारत को हराया है। साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम भी किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज व कप्तान एलिसा हीली (158) की कप्तानी पारी के चलते 410 रनों का विशाल लक्ष्य, भारत के सामने जीत के लिए रखा। इसके बाद, भारत इस टारगेट का पीछा करते हुए सिर्फ 224 रन ही बना पाई। हीली को शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरे महिला वनडे मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 409 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली ने 158 और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने 106* रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा जाॅर्जिया वाॅल ने 62 रनों का योगदान दिया।

भारतीय टीम की गेंदबाजी की बात की जाए तो स्पिनर श्री चरणी व स्नेह राणा को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा रेणुका सिंह ठाकुर, काश्वी गौतम व दीप्ति शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब भारत ऑस्ट्रेलिया से मिले 410 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 45.1 ओवरों में 224 रनों पर ढेर हो गई। भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 रनों की बेस्ट पारी खेली। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों को स्टार्ट मिला, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

दूसरी ओर, मेजबान टीम की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। अलाना किंग ने 10 ओवर में 33 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जाॅर्जिया बेरहम को 2 और निकोला कैरी, एनाबेल सदलैंड व एश्ले गार्डनर के हाथ 1-1 विकेट लगा।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...