Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND 2024-25: ट्रैविस हेड से विवाद के बाद मोहम्मद सिराज ने आईसीसी जुर्माने पर सवाल को खारिज कर दिया

AUS vs IND 2024-25: ट्रैविस हेड से विवाद के बाद मोहम्मद सिराज ने आईसीसी जुर्माने पर सवाल को खारिज कर दिया

IND vs AUS (Image Credit- Twitter X)

मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट के दौरान मोहम्मद सिराज और ट्रैविस हेड के बीच हुई तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। तो वहीं इस मामले में ताजा अपडेट के अनुसार भारतीय तेज गेंदबाज ने इस नोंकझोंक को स्वीकार कर लिया है।

गौरतलब है कि एडिलेड टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 82वें ओवर में यह विवाद देखने को मिला था, जब सिराज ने हेड को बोल्ड किया और ऑस्ट्रेलिया चेंज रूम की ओर इशारा करते हुए उन्हें एनिमेटेड विदाई दी।

हेड ने मैदान छोड़ने से पहले, सिराज को मौखिक रूप से जवाब दिया। तो वहीं इसके बाद आईसीसी ने सिराज पर हेड को किए गए इशारे के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया था, जो 16,500 AUD के बराबर है।

दूसरी ओर, जब सिराज से इस घटना के बारे में पूछताछ की गई, तो वह घटना के बाद के परिणामों से चिंतित नहीं दिखे। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के हवाले से जब सिराज से सवाल किया गया कि क्या वह परिणामों से परेशान हैं तो उन्होंने जवाब दिया- हां यार, यह सब अच्छा है। लेकिन मैं अब जिम जा रहा हूं।

सिराज द्वारा दिए इस जबाव से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने इस सवाल को खारिज कर दिया है। तेज गेंदबाज खुद अब इस मामले को ज्यादा हवा देना नहीं चाहता।

यह भी पढ़े:- एडिलेड टेस्ट मैच में विवाद के लिए मोहम्मद सिराज पर आईसीसी ने ठोका जुर्माना, तो ट्रैविस हेड को लगाई फटकार

BGT सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने की 1-1 की बराबरी

तो वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच इस समय बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज जारी है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा पिंक बाॅल टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला गया। मुकाबले में 10 विकेट से जीत हासिल कर, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

सीरीज का तीसरा मैच अब 14 दिसंबर को ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में कौनसी टीम बेहतर प्रदर्शन, सीरीज में बढ़त लेने में कामयाब रहती है?

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट गुरू दिवंगत रमाकांत आचरेकर को लेकर एक पोस्ट शेयर की है।...

“वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को दिया मौका

R Ashwin Predicts India’s XI for Galle Test, Includes Maiden Call-Up Pick (image via X) श्रीलंका के खिलाफ भारत की आने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, पूर्व...

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...